facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में CNG की कीमतों में ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये पहुंची कीमत18 साल बाद TVS मोटर के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, अब पेमान कारगार संभालेंगे कंपनी की कमानभविष्य में ज्यादा प्रदूषण फैलाने पर खुद धीमी हो जाएगी दोपहिया की रफ्तार, मरम्मत के बाद ही होगी सामान्यकॉकरोच जनता पार्टी की सियासी दस्तक: व्यवस्था के भीतर नहीं, बाहर से बदलाव की नई कोशिशसाइबर हमलों की बाढ़ से निपटने के लिए भारत को तुरंत चाहिए मजबूत सुरक्षा ढांचानेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल

टेलीकॉम कंपनियों ने 5G लागू करने के लिए 6 महीने में तीन साल का लक्ष्य पार किया

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 4:04 PM IST
Most 5G users experience reduced 'call drops', faster 'data speeds' 5G यूजर्स में अधिकांश ने 'कॉल ड्रॉप' में कमी, तेज 'डेटा स्पीड' का अनुभव किया

भारतीय दूरसंचार कंपनियों ने 5G नेटवर्क तैयार करने के लिए छह महीने में तीन साल का लक्ष्य पार कर लिया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि अब सरकार प्रमुख क्षेत्रों में 5G अनुप्रयोगों को बढ़ावा दे रही है।

दूरसंचार विभाग के अतिरिक्त सचिव वी एल कांता राव ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 के मौके पर ‘इंडिया इवनिंग’ कार्यक्रम में पीटीआई-भाषा को बताया कि सरकार ने भारतीय दीर्घा में 50 से अधिक कंपनियों की मेजबानी की है।

उन्होंने बताया कि यहां आए प्रतिनिधिमंडल ने स्वदेश में विकसित 4जी और 5जी तकनीक का प्रदर्शन किया।

राव ने कहा, ”मुझे यह बताते हुए खुशी है कि 5जी लागू करने के पहले छह महीनों में दूरसंचार परिचालकों ने उन सभी लक्ष्यों को पार कर लिया है, जो हमने उन्हें अगले तीन वर्षों के लिए दिए थे।”

उन्होंने कहा कि भारत में 5जी नेटवर्क की तेज शुरुआत से पता चलता है कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने 5जी के लिए पर्याप्त अवसर देखे हैं।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement