facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

FDI लक्ष्य चूकने पर भारत बनाएगा निगरानी समिति, न्यूजीलैंड को मिल सकती है राहत

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड ने 22 दिसंबर को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत पूरी होने की घोषणा की थी

Last Updated- December 28, 2025 | 10:29 PM IST
Christopher Luxon
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ प्रधानमंत्री मोदी | फाइल फोटो

भारत न्यूजीलैंड को 20 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) करने में विफल रहने की स्थिति में ‘छूट अवधि’ या ‘अतिरिक्त समय’ देने के मामले में निगरानी समिति का गठन करेगा। भारत और न्यूजीलैंड ने 22 दिसंबर को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत पूरी होने की घोषणा की थी। इस बातचीत के तहत न्यूजीलैंड ने भारत में अगले 15 वर्षों के दौरान 20 अरब डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। 

न्यूजीलैंड की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश समिति एफटीए के अंतर्गत निवेश नहीं होने की स्थिति में ‘पुनर्संतुलन तंत्र’ के तहत काम करेगी। ऐसे ही उपबंध यूरोपियन मुक्त व्यापार एसोसिएशन (ईएफटीए) के साथ किए गए हैं। 

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौता यूरोप के देशों को निवेश की प्रतिबद्धता पूरी नहीं करने की स्थिति में तीन वर्ष का अतिरिक्त समय की अनुमति देता है। लेकिन ऐसी समयावधि न्यूजीलैंड के साथ समझौते के मामले में नहीं दी गई है। 

सरकारी अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘15 वर्ष की अवधि में एफडीआई की प्रतिबद्धता निवेश की मात्रा या किसी अन्य महत्त्वपूर्ण कारण कारक से पूरा नहीं होने की स्थिति में इस समिति के पास उचित दंड या अतिरिक्त समय मुहैया कराने का अधिकार होगा। इस बारे में निर्णय वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व वाली समिति लेगी।’ फिलहाल समझौते के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

अभी भारत में जनवरी 2000 से सितंबर 2025 में न्यूजीलैंड का कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 882.4 लाख डॉलर .था। अब तक कंपनियों ने विनिर्माण और अवसंरचना से संबंधित क्षेत्रों में निवेश करने में स्पष्ट रुचि दिखाई है।

Advertisement
First Published - December 28, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement