facebookmetapixel
Advertisement
ITC Hotels Q4 Results: मुनाफा 23% बढ़कर ₹317.43 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू ₹1,253 करोड़ के पारUpcoming IPO: SEBI ने तीन फर्मों को दी हरी झंडी, बाजार से ₹1,200 करोड़ रुपये जुटाएंगी ये कंपनियांRupee at record low: रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 1 डॉलर की कीमत 96 के पारक्रेडिट स्कोर बढ़ाने का सीक्रेट: ये 3 आसान आदतें दिलाएंगी हर लोन की मंजूरी, एक्सपर्ट से समझें तरीका‘अमेरिका पर भरोसा नहीं, बातचीत तभी होगी जब वॉशिंगटन गंभीर हो’, दिल्ली में बोले ईरानी विदेश मंत्री26 मई तक केरल पहुंच सकता है मानसून; उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्टExplainer: किस पेंशन पर कितना देना होता है टैक्स? ITR फाइल करने से पहले जानना जरूरीभारत को 2037 तक अर्बन इंफ्रा में ₹80 लाख करोड़ निवेश की जरूरत: रिपोर्टअगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड होंगे L&T, Havells समेत कई बड़े शेयर, निवेशकों को मिलेगा कैश रिवॉर्डPM Modi UAE Visit: यूएई में पीएम मोदी का बड़ा बयान, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच शांति की पहल में भारत आगे

Hyundai Exter को टक्कर देने के लिए Tata ने लॉन्च की Punch CNG, जानें कीमत

Advertisement

टाटा मोटर्स ने बयान में कहा पंच आईसीएनजी में कंपनी की ट्विन-सिलेंडर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है,

Last Updated- August 04, 2023 | 5:08 PM IST
Tata Punch CNG

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने शुक्रवार को अपनी माइक्रो एसयूवी पंच का सीएनजी संस्करण पेश किया। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 7.1 लाख रुपये से 9.68 लाख रुपये है। टाटा मोटर्स ने बयान में कहा पंच आईसीएनजी में कंपनी की ट्विन-सिलेंडर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें ईंधन भरने के समय कार को बंद करने के लिए माइक्रो-स्विच की सुविधा है।

ये भी पढ़ें : Make In India के रास्ते पर चलेगी Elon Musk की Tesla! सरकार की इन शर्तों को करना होगा पूरा

इसके अलावा इस मॉडल में आवाज से संचालित होने वाले इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल और सात इंच की इन्फोटेनमेंट प्रणाली की खूबियां भी हैं।

कंपनी ने बताया कि उसने अपने टियागो और टिगोर मॉडल में भी ट्विन-सिलेंडर तकनीक का इस्तेमाल किया है। टियागो आईसीएनजी की कीमत 6.55 लाख रुपये से 8.1 लाख रुपये के बीच है जबकि टिगोर आईसीएनजी की कीमत 7.8 लाख रुपये से 8.95 लाख रुपये के बीच है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के विपणन प्रमुख विनय पंत ने कहा कि इस पेशकश के साथ कंपनी का सीएनजी पोर्टफोलियो अधिक आकर्षक और मजबूत हो गया है।

Hyundai Exter से भी सस्ती है टाटा की माइक्रो एसयूवी पंच का सीएनजी वर्जन

टाटा की एसयूवी Punch CNG की कीमत अपनी प्रतिद्वंदी Hyundai Exter के सीएनजी वेरिएंट से कम है। बता दें कि Exter CNG की शुरुआती कीमत 8.24 लाख रुपये है। वहीं, पंच सीएनजी की कीमत 7.09 लाख रुपये से शुरू है। 

ये भी पढ़ें : चीन की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर BYD पर लगे भारत में टैक्स कम अदा करने के आरोप: रिपोर्ट

Advertisement
First Published - August 4, 2023 | 4:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement