facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results: L&T का मुनाफा 14% बढ़ा, जानें अंबुजा सीमेंट्स, वरुण बेवरिजेज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्टHUL Q1FY27 results: मुनाफा 3% घटा, बिक्री बढ़ी; कमजोर नतीजों से शेयर 7% लुढ़काउदारीकरण के 35 साल: आ​र्थिक सुधारों से भारत बना दुनिया का ‘दवाखाना’AI डेटा सेंटर की बढ़ती मांग से अर्थव्यवस्था को मिल रहा नया दमखम, कई सेक्टरों को मिलेगा फायदा100 कारोबारी दिनों से 200 DMA के नीचे निफ्टी, 10 साल का दूसरा सबसे लंबा दौरआईटी शेयरों की तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंदऑर्डर प्लेसमेंट में खामियां मिलने पर OFS नियम कड़े, एक्सचेंजों का नया निर्देशRupee vs Dollar: तीसरे कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले 95.86 पर बंदखाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से सुस्ती व महंगाई की आशंका बढ़ी, GDP ग्रोथ पर पड़ सकता है असरCoal India का Q1 में कैपेक्स 16% बढ़ा, जमीन अधिग्रहण और रेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर सबसे ज्यादा खर्च

डिजिटल क्रांति का नया केंद्र बने गांव: शहरों के मुकाबले चार गुना तेजी से बढ़ रहे ग्रामीण इंटरनेट यूजर्स

Advertisement

देश में कुल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या एक अरब के करीब पहुंच गई है, जिसमें सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ता आधार अब 95.8 करोड़ है

Last Updated- January 29, 2026 | 11:10 PM IST
Internet
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं का आधार लगातार बढ़ रहा है और 2025 के अंत तक यहां सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 54.8 करोड़ पहुंच गई है। यानी देश के कुल सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में 57 प्रतिशत से अधिक गांवों से ताल्लुक रखते हैं। खास यह कि शहरी क्षेत्रों के मुकाबले देहात में लगभग चार गुना तेजी से इंटरनेट का प्रसार हो रहा है। यह डिजिटल अपनाने में संरचनात्मक बदलाव का संकेत है।

देश में कुल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या एक अरब के करीब पहुंच गई है, जिसमें सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ता आधार अब 95.8 करोड़ है। यह जानकारी इंटरनेट ऐंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और कैंटार द्वारा ‘इंटरनेट इन इंडिया रिपोर्ट 2025’ में दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार 95.8 करोड़ का उपयोगकर्ता आधार 8 प्रतिशत की सालाना वृद्धि को दर्शाता है। इससे पता चलता है कि भारत अब दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल बाजार के रूप में उभर रहा है। शॉर्ट-वीडियो की खपत और एआई अपनाने के कारण भी देश में इंटरनेट का उपयोग बढ़ रहा है।

रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि इंटरनेट चलाने वालों में 44 प्रतिशत ने वॉयस सर्च, इमेज-आधारित सर्च, चैटबॉट और एआई फिल्टर जैसे एआई-आधारित फीचर का उपयोग किया है। इसके अलावा यह रुझान भी सामने आया है कि पिछले साल एआई का सबसे ज्यादा इस्तेमाल 15-24 वर्ष की आयु के 57 प्रतिशत युवाओं ने किया। इसके बाद 25-44 वर्ष की आयु के 52 प्रतिशत लोगों ने भी एआई आधारित सुविधाओं का उपयोग किया। इससे पता चलता है कि एआई का उपयोग करने वालों में सबसे अधिक युवा वर्ग है।

रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेट का उपयोग करने वालों में सबसे अधिक शॉर्ट-वीडियो देखते हैं। वर्ष 2025 में 58.8 करोड़ (61 प्रतिशत) इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने शॉर्ट-वीडियो कंटेंट देखा। खास यह कि इनमें ग्रामीण उपयोगकर्ता की संख्या शहरी वर्ग से ज्यादा रही।

भारत में ऑनलाइन खरीदारी की तरफ रुझान को सबसे अधिक क्विक कॉमर्स ने बढ़ावा दिया है। इसके बाद सोशल कॉमर्स का स्थान है, क्योंकि ई-कॉमर्स तंत्र पारंपरिक ऑनलाइन बाजार से आगे बढ़ रहा है। शहरों में कुल सक्रिय इंटरनेट आधार में 23 करोड़ लोगों (56 प्रतिशत) ने पिछले वर्ष में ऑनलाइन खरीदारी की।

दिलचस्प बात यह है कि देश में अब एक से ज्यादा डिवाइस का उपयोग करने वालों की संख्या बढ़ रही है और ऐसे लोगों का आंकड़ा 19.3 करोड़ पहुंच चुका है, जो कुल सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ताओं का 20 प्रतिशत है। वर्ष 2024 में एक से अधिक डिवाइस का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 16.5 करोड़ थी। शहरी क्षेत्रों में इसे अपनाने की दर 31 प्रतिशत, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 12 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement