facebookmetapixel
Advertisement
FPI की खरीदारी से भारतीय बाजार को मिला सहारा, अगस्त में विदेशी निवेशकों ने लगाए कुल ₹30,919 करोड़बाजार में गिरावट का असर: टॉप-10 में से 7 कंपनियों के ₹1.13 लाख करोड़ साफ, एयरटेल को सबसे बड़ा झटकाएक शेयर पर ₹94 का मोटा डिविडेंड! ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट 4 सितंबरPF के दायरे से बाहर रह गए थे? जानें EPFO के नए अभियान के बारे में, जो आपको ला सकता है पेंशन फंड के दायरे मेंक्यों 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य पाने के लिए 7% ग्रोथ रेट काफी नहीं है?भारी बारिश का अलर्ट: ओडिशा, बंगाल और झारखंड में बिगड़ेगा मौसम, जानें दिल्ली का हालGST काउंसिल की बैठक 12 सितंबर को, ITC नियमों में मिल सकती है राहत; रिफंड-क्रेडिट ट्रांसफर पर भी नजरजगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? अंतरिम प्रमुख संभाल सकता है जिम्मेदारी₹22,000 करोड़ के कर्ज पर सिर्फ ₹6.25 करोड़! NCLT के फैसले पर भड़के बैंक, रिपेमेंट प्लान के खिलाफ करेंगे अपील500% का मोटा डिविडेंड! NBFC कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

Auto Expo 2023: दो साल में मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक एसयूवी उतार देगी मारुति

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 12:28 PM IST
Maruti Suzuki's SUV-‘eVX’

देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया ने आज अपने इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट ‘ईवीएक्स’ से पर्दा उठा दिया। 60 किलोवाट की बैटरी वाला ईवीएक्स एक बार चार्ज करने पर 550 किलोमीटर तक सफर तय कर सकता है।

इस एसयूवी को बाजार में आने में भी 2 साल लग जाएंगे यानी 2025 में इसकी बिक्री शुरू होगी। भारत में तैयार होने वाले ईवीएक्स को वैश्विक स्तर पर बेचा जाएगा। हालांकि मारुति ने इसकी कीमत के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया, लेकिन माना जा रहा है कि यह गाड़ी ह्युंडै कोना जैसे इलेक्ट्रिक एसयूवी से टक्कर लेगी और इसकी कीमत 25 लाख रुपये के आसपास रहेगी।

Maruti SUV
Maruti Suzuki unveils SUV ‘eVX’

मारुति सुजूकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने ऑटो एक्सपो के दौरान यह कॉन्सेप्ट मॉडल पेश करते हुए कहा कि पर्यावरण का ध्यान रखने वाले वाहनों पर मारुति का जोर बढ़ता जा रहा है और कंपनी ग्रीन व्हीकल्स (पर्यावरण के अनुकूल वाहन) बनाने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

SUV 'eVX'
Maruti Suzuki unveils electric SUV ‘eVX’

उत्सर्जन घटाना, फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता कम करना, वाहन की उम्र बढ़ाना और पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का इस्तेमाल करना हमारी खासियत है।

Maruti Suzuki
Maruti Suzuki unveils SUV ‘eVX’

सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के रिप्रेजेंटेटिव डायरेक्टर और प्रेसिडेंट तोशीहिरो सुजूकी ने ग्लोबल वार्मिंग से निपटना कंपनी की प्राथमिकता बताते हुए एक बार फिर दोहराया कि सुजूकी समूह भारत में ईवी और बैटरी निर्माण पर 100 अरब डॉलर निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि बायोगैस जैसे ईंधन पर भी कंपनी का जोर रहेगा।

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 12:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement