facebookmetapixel
Advertisement
MF मार्केट में बड़ा बदलाव! Zerodha लाया पहला ‘लाइफ साइकिल फंड’, सिर्फ ₹100 से निवेश की होगी शुरुआतग्रीन एनर्जी पर RIL का मेगा प्लान! जामनगर गीगा कॉम्प्लेक्स, कच्छ सोलर फार्म बनेंगे गेमचेंजर; बनेंगी 2 लाख नौकरियांApple यूजर्स को बड़ा झटका! महंगे हो सकते हैं iPhone, जानें वजह₹1 लाख करोड़ का बिजनेस, JIO IPO, Ajio और JioMart का विस्तार: ईशा अंबानी ने बताया RCPL का फ्यूचर प्लानITR filing: फॉर्म 16 से गायब रह सकती हैं ये 10 तरह की कमाई, ITR फाइल करते समय भूलना पड़ सकता है भारीRIL AGM 2026: जामनगर बनेगा दुनिया की पहली ऑटोनॉमस रिफाइनरी, पश्चिम एशिया संकट में 4 गुना बढ़ाई LPG सप्लाईReliance AGM में बोलीं ईशा अंबानी: रिलायंस रिटेल ने FY26 में रचा इतिहास, जियोमार्ट बना सबसे बड़ा क्विक कॉमर्स नेटवर्कUS-Iran Peace Talks: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर लगा ब्रेक, क्या फिर भड़क सकता है पश्चिम एशिया?सोने की कीमतों में और गिरावट का खतरा, 4000 डॉलर तक फिसल सकता है भाव: प्रवीण सिंहजियो की बड़ी तैयारी! हर कॉल में होगा AI, भारत का अपना सैटेलाइट नेटवर्क भी बनेगा

Youtube पर वीडियो बनाना हुआ आसान, एक क्लिक में Sora टूल के जरिए बनेगा वीडियो

Advertisement

OpenAI reveals Sora: सोरा जापानी भाषा का एक शब्द है, जिसका अर्थ है आकाश। यह टूल यूजर्स से निर्देश लेने के बाद एक मिनट तक की रियलिस्टिक वीडियो बना सकता है।

Last Updated- February 16, 2024 | 5:33 PM IST
OpenAI Atlas Browser

OpenAI reveals Sora: ChatGPT लॉन्च करके OpenAI ने जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया को पूरी तरह से बदल दिया। अब इसी कड़ी में कंपनी ने एक नए टूल से पर्दा उठाया है जो लिखित आदेशों या तकनीकी भाषा में कहे तो लिखित प्रॉम्प्ट के आधार पर तुरंत शॉर्ट वीडियो बना सकता है। माइक्रोसॉफ्ट समर्थित OpenAI के नए टेक्स्ट-टू-वीडियो जनरेटर टूल का नाम सोरा (Sora) है। इससे पहले Google और Meta जैसे बड़े तकनीकी दिग्गजों ने इसी तरह की तकनीक का प्रदर्शन किया है, मगर OpenAI क्वालिटी के मामले में बहुत आगे निकल गया है।

लिखित प्रॉम्प्ट से बनाएं 1 मिनट का रियलिस्टिक वीडियो

सोरा जापानी भाषा का एक शब्द है, जिसका अर्थ है आकाश। यह टेक्स्ट-टू-वीडियो जनरेटर टूल क्लिप की शैली और विषय पर यूजर्स से निर्देश लेने के बाद एक मिनट तक की रियलिस्टिक वीडियो बना सकता है। एक विशेषता जो सोरा को अलग कर सकती है, वह है लंबे प्रॉम्प्ट की व्याख्या करने की इसकी क्षमता, जिसमें 135 शब्दों का एक उदाहरण भी शामिल हो सकता है।

OpenAI द्वारा गुरुवार को पब्लिश उदाहरण वीडियो में सोरा को पात्रों और दृश्यों की एक विस्तृत श्रृंखला बनाते हुए दिखाया गया है, जिसमें लोग, जानवर और राक्षस, साथ ही शहर के दृश्य, परिदृश्य और यहां तक कि पानी के नीचे डूबा हुआ न्यूयॉर्क शहर भी शामिल है।

Also read: AI को लेकर भारतीयों में उत्साह, 77% का मानना कि AI गरीबी कम करने में होगी मददगार

OpenAI के नए टूल Sora में क्या नया है?

सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) द्वारा संचालित AI कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि सोरा (Sora) के पास यूजर्स द्वारा प्रदान की गई स्थिर छवियों (still images) या मौजूदा फुटेज का उपयोग करके रियलिस्टिक वीडियो बनाने की क्षमता भी है।

OpenAI ने पोस्ट में कहा, “हम AI को इस गतिमान भौतिक दुनिया को समझना और उसका अनुकरण करना सिखा रहे हैं, जिसका लक्ष्य एक ऐसा प्रशिक्षण मॉडल तैयार करना हैं जो लोगों को उन समस्याओं को हल करने में मदद करते हैं जिनके लिए वास्तविक दुनिया से संबंध होना आवश्यक है।”

OpenAI द्वारा प्रदर्शित उदाहरण प्रॉम्प्ट में से एक था “नीला आकाश, रेगिस्तान, सिनेमाई शैली, शानदार रंगों से भरपूर 35 मिमी फिल्म पर फिल्माया गया एक फिल्म का ट्रेलर जिसमें लाल ऊनी बुना हुआ मोटरसाइकिल हेलमेट पहने 30 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री के कारनामों को दिखाया गया है।”

क्या आप भी कर सकते हैं Sora का इस्तेमाल?

फिलहाल के लिए सोरा का इस्तेमाल आम जनता नहीं कर सकती है। कंपनी ने सोरा के संबंध में बहुत कम जानकारी साझा की है कि यह वास्तव में कैसे काम करता है और इस मॉडल को कैसे बनाया गया है। नया AI टूल केवल रेड टीमिंग के लिए उपलब्ध है, जो कंपनी को इसके विकास में किसी भी खामी का पता लगाने में मदद करेगा।

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 5:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement