facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

एनकोरा को खरीदेगी कोफोर्ज, दुनिया में इंजीनियरिंग सर्विस सेक्टर में 2.35 अरब डॉलर का यह चौथा सबसे बड़ा सौदा

Advertisement

इससे कोफोर्ज की आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) क्षमताओं को काफी बढ़ावा मिलने और भौगोलिक विस्तार होने की उम्मीद है

Last Updated- December 26, 2025 | 10:49 PM IST
Coforge
यह सौदा पूरी तरह से शेयरों में होगा।

आईटी सेवा क्षेत्र की मिड-कैप कंपनी कोफोर्ज ने गुरुवार को अमेरिका की आर्टिफिशल इंटेलिजेंस कंपनी एनकोरा का 2.35 अरब डॉलर में अधिग्रहण करने की घोषणा की। यह सौदा पूरी तरह से शेयरों में होगा। यह वैश्विक स्तर पर चौथा सबसे बड़ा इंजीनियरिंग सेवाओं से जुड़ा अधिग्रहण और किसी भारतीय सेवा प्रदाता द्वारा किया गया सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा। इससे कोफोर्ज की आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) क्षमताओं को काफी बढ़ावा मिलने और भौगोलिक विस्तार होने की उम्मीद है।

कोफोर्ज इसके जरिये एडवेंट, वारबर्ग पिनकस और अन्य अल्पांश शेयरधारकों से बिजनेस लेगी। इस सौदे के लिए कोफोर्ज लगभग 1.89 अरब डॉलर कीमत के शेयरों का तरजीही आवंटन करेगी। इसके अनुसार, सौदा पूरा होने पर एनकोरा के शेयरधारकों के पास विलय के बाद बनी कंपनी में20 फीसदी हिस्होेारी होगी।

निवेशकों को निदेशक मंडल (बोर्ड) में दो नामित निदेशकों को नियुक्त करने और प्रमुख समितियों में प्रतिनिधित्व करने का अधिकार होगा। संयुक्त कारोबार का संचालन 14 प्रतिशत के एबिट मार्जिन पर होने की उम्मीद है और अधिग्रहण से वित्त वर्ष 2027 में ईपीएस बढ़ने की उम्मीद है। सिलिकन वैली की एआई कंपनी, एनकोरा का दबदबा क्लाउड और डेटा पर आधारित एआई संचालित इंजीनियरिंग में है।

कोफोर्ज के मुख्य कार्याधिकारी और कार्यकारी निदेशक सुधीर सिंह ने कहा, ‘एनकोरा का अधिग्रहण हमारी कंपनी को एआई वाली इंजीनियरिंग क्षमता में बहुत मजबूत बना देगा। इससे कंपनी अपना डेटा और क्लाउड तंत्र बेहतर तरीके से बना पाएगी, जो एआई के लिए जरूरी हैं। करीब 2.5 अरब डॉलर की इस नई कंपनी में 2 अरब डॉलर का एआई आधारित इंजीनियरिंग, डेटा और क्लाउड सेवाओं का कारोबार होगा।’

कंपनी को यह भी उम्मीद है कि एआई आधारित उत्पाद इंजीनियरिंग कारोबार 1.25 अरब डॉलर, क्लाउड सेवाएं लगभग 50 करोड़ डॉलर और डेटा इंजीनियरिंग कारोबार लगभग 25 करोड़ डॉलर का होगा। इसके अलावा, अधिग्रहण के बाद कोफोर्ज के उच्च स्तर की तकनीक और स्वास्थ्य सेवा कारोबार के तुरंत बढ़ने की उम्मीद है। दोनों अलग-अलग तौर पर सालाना 17 करोड़ डॉलर के राजस्व पर काम करेंगे।

तकनीकी सलाहकार फर्म ईआईआईआर ट्रेंड के संस्थापक पारीख जैन ने कहा, ‘कोफोर्ज के लिए यह सौदा अच्छा है। वह लगातार दूसरी कंपनियों का अधिग्रहण कर रही है। उसने पहले भी अच्छी कंपनियों को खरीदा है। इस सौदे से वह नए क्षेत्रों में प्रवेश कर पाएगी और अपने उत्पादों को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचा पाएगी।’

Advertisement
First Published - December 26, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement