facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

Mahindra ने डुअल-फ्यूल स्मॉल कमर्शियल व्हीकल Supro CNG Duo किया लॉन्च, कीमत 6.32 लाख रुपये से शुरू

Last Updated- June 08, 2023 | 4:03 PM IST

महिंद्रा एंड महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ की पेशकश के साथ दोहरे ईंधन वाले छोटे वाणिज्यिक वाहन खंड में उतर गई है। इस गाड़ी की शोरूम कीमत 6.32 लाख रुपये है। सुप्रो सीएनजी डुओ सीएनजी और पेट्रोल दोनों पर चल सकती है।

यह मॉडल 750 किलोग्राम की पेलोड क्षमता और 75 किलो की सीएनजी टैंक क्षमता के साथ आता है। इसमें पांच लीटर का पेट्रोल टैंक भी है। यानी एक बार सीएनजी भरवाने के बाद यह वाहन 325 किलोमीटर तक चल सकता है।

ऐसे में एक शहर से दूसरे शहर तक परिवहन के लिए इस गाड़ी का इस्तेमाल किया जा सकता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय बिक्री प्रमुख बानेश्वर बनर्जी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह वाहन मालवहन के विभिन्न क्षेत्रों की मांग को पूरा करेगा।

उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल एक शहर से दूसरे शहर तक परिवहन के लिए भी किया जा सकेगा। कंपनी इस मॉडल को महाराष्ट्र स्थित चाकन संयंत्र में बना रही है।

First Published - June 8, 2023 | 4:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट