facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वृद्धि दर 7% रहने की आस: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणनेपाल बाढ़: भारत बढ़ाएगा बिजली सप्लाई, 550 मेगावॉट क्षमता बाधित होने के बाद मददआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- विविधता में एकता भारत के डीएनए में, सभी समुदायों का सम्मान जरूरीउज्बेकिस्तान से यूरेनियम सप्लाई से UPI तक, भारत ने किए 16 अहम समझौतेEditorial: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 729.3 अरब डॉलर पर, मगर वैश्विक जोखिम कायमविदेशी निवेशकों की नजर में भारत सबसे कम पसंदीदा, लेकिन जमीनी हकीकत अलगइमरान खान की किस्मत का सवाल अब वैश्विक क्रिकेट मुद्दा, आथर्टन ने दिलाई नई आवाजउदारीकरण के 35 साल: अधूरे सुधारों से औद्योगीकरण को नहीं मिला बढ़ावा, रणनीतिक नीति जरूरीएचडीएफसी बैंक अब म्युचुअल फंड का पसंदीदा शेयर नहीं, एक्टिव फंड्स ने घटाई हिस्सेदारीएचडीएफसी बैंक शेयर: 27% गिरावट के बाद अब क्या बदलेगा रुख? NIM और नए CEO पर नजर

Kinetic बाजार में उतारेगी ‘लूना’ का इलेक्ट्रिक वर्जन

Advertisement
Last Updated- December 26, 2022 | 3:30 PM IST
Kinetic luna

काईनेटिक समूह (Kinetic Group) एक जमाने में बेहद लोकप्रिय रही अपनी मोपेड ‘लूना’ का इलेक्ट्रिक संस्करण बाजार में उतारेगा।

काईनेटिक इंजीनियरिंग लिमिटेड (केईएल) ने शेयर बाजारों को सोमवार को बताया कि उसकी अनुषंगी काईनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पॉवर सॉल्यूशंस ई-लूना को जल्द ही बाजार में उतारेगी।

इसके लिए केईएल ने चेसिस और अन्य इलेक्ट्रिक कलपुर्जों का विनिर्माण शुरू भी कर दिया है। केईएल के प्रबंध निदेशक अजिंक्य फिरोदिया ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इस व्यवसाय के जरिए अगले दो से तीन वर्ष में, जब ई-लूना की संख्या बढ़ेगी, इसका सालाना कारोबार 30 करोड़ रुपये से अधिक का हो जाएगा।’’

काईनेटिक इंजीनियरिंग ने ठीक 50 साल पहले लूना को बाजार में उतारा था, तब इसकी कीमत 2,000 रुपये प्रति इकाई रखी गई थी। कंपनी ने बताया कि लूना जल्द ही बहुत लोकप्रिय हो गई और इसकी प्रतिदिन बिक्री 2,000 पर पहुंच गई थी। तब अपनी श्रेणी के बाजार में उसकी हिस्सेदारी 95 फीसदी थी।

Advertisement
First Published - December 26, 2022 | 2:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement