facebookmetapixel
Advertisement
कच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?Gold silver price today: सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1,010 रुपये फिसलीगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक फिसला, Nifty 24,349 के पास; Lenskart Solutions ने छुआ 52-हफ्तों का उच्चतम स्तरStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरत

Interoperability: WhatsApp और Messenger यूजर्स जल्द ही थर्ड-पार्टी ऐप्स के साथ कर सकेंगे बातचीत

Advertisement

WhatsApp third-party chat: मेटा ने DMA के अनुपालन में WhatsApp और Messenger के लिए थर्ड-पार्टी ऐप इंटरऑपरेबिलिटी की घोषणा की

Last Updated- March 07, 2024 | 7:09 PM IST
WhatsApp new feature

मेटा ने घोषणा की है कि वह EU में डिजिटल मार्केट एक्ट (DMA) के अनुपालन के तहत थर्ड पार्टी ऐप्स को WhatsApp और Messenger के जरिए बातचीत करने की अनुमति देगा। इसका मतलब है कि थर्ड पार्टी ऐप्स के यूजर्स अगर चुनते हैं तो Messenger या WhatsApp के यूजर्स के साथ संदेश भेज और प्राप्त कर सकते हैं।

इसके लिए यूजर्स की अनुमति के अलावा, थर्ड पार्टी प्रोवाइडर्स को Messenger और WhatsApp के साथ एक समझौता साइन करना होगा और अपने ऐप और मेटा के WhatsApp या Messenger के बीच क्रॉस-प्लेटफॉर्म मैसेजिंग को चालू करने के लिए कंपनी के साथ मिलकर काम करना होगा।

मेटा ने प्रेस नोट में कहा कि वह जल्द ही थर्ड पार्टी प्रोवाइडर्स के लिए WhatsApp रेफरेंस ऑफर जारी करेगा जो यह बताएगा कि प्लेटफॉर्म के साथ इंटरऑपरेट करने के लिए क्या जरूरी होगा। इसके दूसरे प्लेटफॉर्म Messenger के लिए रेफरेंस ऑफर जल्द ही जारी किया जाएगा।

मेटा ने कहा कि कंपनी रिक्वेस्ट प्राप्त होने के तीन महीने के भीतर अन्य सेवाओं के साथ इंटरऑपरेबिलिटी चालू करने के लिए काम करेगी, जो DMA के तहत आवश्यक है। हालांकि, सार्वजनिक उपयोग के लिए फंक्शनैलिटी शुरू होने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।

Also Read: SingTel ने ब्लॉक डील के जरिए Bharti Airtel की हिस्सेदारी GQG पार्टनर्स को बेची, जानें शेयर की ताजा स्थिति

साथ ही, कंपनी चाहती है कि थर्ड पार्टी ऐप्स अपने प्लेटफ़ॉर्म के साथ कम्युनिकेशन करते समय एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन लागू करने के लिए सिग्नल प्रोटोकॉल का उपयोग करें।

WhatsApp और Messenger एन्क्रिप्शन के लिए सिग्नल प्रोटोकॉल का उपयोग करते हैं, जो सुरक्षा के लिए आवश्यक है। यदि कोई थर्ड पार्टी ऐप सिग्नल प्रोटोकॉल का उपयोग नहीं करता है, तो उसे यह दिखाना होगा कि उसका एन्क्रिप्शन मैथड सिग्नल के समान सुरक्षा मानकों को पूरा करता है कि नहीं।

मेटा ने कहा है कि वह अन्य ऐप्स के साथ “इंटरऑपरेबिलिटी” प्रदान करने के लिए बाध्य है। इसका मतलब है कि मेटा को अन्य ऐप्स को अपने साथ काम करने की अनुमति देनी होगी, भले ही वे मेटा के सिग्नल ऐप का उपयोग न करें। हालांकि, मेटा यह गारंटी नहीं देता है कि कोई थर्ड पार्टी प्रोवाइडर्स भेजे गए या प्राप्त संदेशों के साथ क्या करता है।

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 7:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement