facebookmetapixel
Advertisement
ब्रोकरेज का ‘पिक ऑफ द वीक’ बना Ethos, ₹3135 तक जाने का अनुमान, ये ट्रिगर्स भरेंगे जोशफ्रंट-रनिंग केस में केतन पारेख को झटका! SAT ने Capital Group के ट्रेडर्स से पूछताछ की मांग की खारिजत्योहारी सीजन में खाद्य तेल की कीमतों में आएगा अभी और उबाल, एक महीने में 15% बढ़े भावहाई-टेक इंजीनियर्स आईपीओ आज से खुला, ₹53 का शेयर ग्रे मार्केट में ₹78! पैसा लगाएं या नहीं? जानें ब्रोकरेज की रायटाटा ग्रुप का होटल कारोबार होगा और मजबूत, IHCL में ओरिएंटल होटल्स का विलय; शेयरधारकों को कैसे मिलेंगे शेयर?विशाल मेगा मार्ट के शेयर में तूफानी तेजी, सीईओ की दोबारा नियुक्ति से 9.5% उछला स्टॉकStock Market Holiday: रक्षाबंधन पर शेयर बाजार रहेगा खुला या बंद? 28 अगस्त को NSE-BSE की छुट्टी पर दूर करें पूरा कन्फ्यूजनहोराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ने किया निराश! फ्लैट लिस्टिंग के बाद टूटा शेयर, क्या करें निवेशक?ललिता ज्वेलरी की धमाकेदार लिस्टिंग! निवेशकों को करीब 32% का मुनाफा, अब किस भाव पर कर रहा ट्रेड?यूपी-जापान के रिश्तों को नई रफ्तार, 200 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल ने तलाशे निवेश के अवसर

डेटिंग-फ्रेंडशिप वाली मोबाइल ऐप्लिकेशन पर भारतीयों ने 2022 में रिकॉर्ड पैसा खर्चा किया

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 11:59 PM IST
Dating app

भारत में डेटिंग एवं फ्रेंडशिप कराने वाले मोबाइल ऐप्लिकेशन पर उपभोक्ताओं ने व्यय के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह तब हुआ है जब देश में आर्थिक हालात अनिश्चितता भरे रहे हैं। वर्ष 2021 की तुलना में भारत में डेटिंग एवं फ्रेंडशिप ऐप पर खर्च 2022 में किसी भी अन्य देश की तुलना में सर्वाधिक रहा है। ऐप एनी के एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।

ऐप एनी ने ऐंन्ड्रॉयड और ऐपल के आंकड़ों के आधार पर कहा है कि भारत में उपभोक्ताओं ने कैलेंडर वर्ष 2022 में दिसंबर तक ऐप के माध्यम से डेटिंग एवं फ्रेंडशिप पर 99 लाख डॉलर व्यय किए हैं। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में हुए खर्च के दोगुने से भी अधिक है। उपभोक्ताओं ने ऐप का सब​स्क्रिप्शन लेने से लेकर अपना यूजर प्रोफाइल चमकाने पर अधिक से अधिक रकम खर्च करने से गुरेज नहीं किया है।

भारत में उपभोक्ताओं ने डेटिंग एवं फ्रेंडशिप पर वैश्विक औसत की तुलना में 2022 में पिछले वर्ष के मुकाबले सालाना 12 प्रतिशत अधिक खर्च किया है। डेटिंग एवं फ्रेंडशिप पर 2022 में दुनिया में 51.9 करोड़ डॉलर से अधिक खर्च किए गए, जबकि 2021 में 46.1 करोड़ डॉलर खर्च हुए थे। भारत के बाद मैक्सिको (47 प्रतिशत), कनाडा (46 प्रतिशत) और यूनाइटेड किंगडम (33 प्रतिशत) में डेटिंग एवं फ्रेंडशिप पर सर्वाधिक खर्च हुए।

ट्रैक्शन के अनुसार उपभोक्ताओं द्वारा किए जाने वाले व्यय के लिहाज से टिंडर डेटिंग एवं फ्रैंडशिप ऐप सेगमेंट में सर्वाधिक लोकप्रिय है, मगर भारत में कैमेट का बोलबाला है। कैमेट वीडियो कॉल सेवा देता है जिससे 150 से अधिक देशों में लोगों के साथ संपर्क साधा जा सकता है। इस पायदान पर बंबल दूसरा ऐप है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस ऐप का विज्ञापन करती हैं। ऐप एनी के अनुसार 2022 के आंकड़ों के आधार पर टिंडर तीसरे स्थान पर है।

हालांकि डाउनलोड होने की संख्या के आधार पर लाइव टॉक पहले नंबर पर है। यह ऐप 2017 में भारत में तैयार हुआ है। इसके जरिये वीडियो चैट किया जा सकता है। ऐप एनी के अनुसार इसके बाद लिवमेट, कैमेट और ब्लिस यू और बेला है।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement