facebookmetapixel
Advertisement
बिहार की लीची पर गर्मी और पश्चिम एशिया संकट की मार, उत्पादन में रिकॉर्ड गिरावट; महंगा पड़ रहा स्वादआईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक और बीओबी ने एफसीएनआर जमा पर बढ़ाया ब्याजEditorial: फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों और एथनॉल अर्थव्यवस्था पर फोकसबैंक फिलहाल मजबूत स्थिति में, लेकिन आगे दोहरी चुनौतियों का सामना संभवभारत को FTA उपयोग दर बढ़ाने के लिए नीतियां तैयार करनी होंगीRupee vs Dollar: दो दिन की बढ़त थमी, डॉलर की नई मांग से रुपया फिसलाविदेशी ब्रोकरेज सिटी ने घटाया निफ्टी का टारगेट, 27,000 से किया 26,000SEBI की कार्यवाही पर सवाल, पांच विदेशी निवेशकों ने SAT का दरवाजा खटखटायासोना-चांदी के भाव में गिरावट का असर: गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ से 3,000 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक निकासीसेमाग्लूटाइड का बढ़ा स्टॉक, वितरक परेशान; जेनेरिक लॉन्च के बाद बिक्री सुस्त

ऐप डाउनलोड करने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर

Advertisement
Last Updated- January 15, 2023 | 11:29 PM IST
India is second in terms of app download
BS

भारतीयों ने अपने मोबाइल पर 28 अरब से अधिक बार ऐप डाउनलोड किए हैं। 2022 में दुनियाभर में डाउनलोड किए गए 625 अरब ऐप का 5 फीसदी हिस्सा भारत में डाउनलोड किया गया। इसके साथ ही ऐप डाउनलोड करने के मामले में भारत चीन के बाद दूसरे नंबर पर आ गया है।

ऐप के उपयोग करने के मामले में भारत दुनियाभर में आंठवे स्थान पर है, भारतीय उपयोगकर्ता औसतन 4.9 घंटे का समय ऐप पर बिताता है, जबकि सूची में इसके ऊपर आने वाले इंडोनेशिया, ब्राजील, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया और अन्य देश के लोग करीब 5 घंटे का समय प्रति दिन ऐप पर बिताते हैं।

अगर ऐप पर बिताए गए कुल समय की बात की जाए तो भारत इसमें दूसरे स्थान पर है। 2022 में भारत में कुल 0.74 लाख करोड़ घंटे ऐप पर बिताया गया। कन्ज्यूमर गुड्स रैंकिंग में भारत का स्थान शीर्ष 20 में भी नहीं रहा। मोबाइल ऐप का पूरी तरह से मुद्रीकरण करना इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है।

भारतीय लोगों ने सबसे अधिक समय तक ऐप का उपयोग ऑनलाइन खरीदारी के लिए किया। 2022 में दुनियाभर में कुल 110 अरब घंटे का उपयोग ऑनलाइन खरीदारी के लिए किया गया जिसमें से 8.7 अरब घंटे सिर्फ भारतीय लोगों ने बिताया है। 2021 के मुकाबले यह आंकड़ा 16 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। इसके साथ ही भारत ने इस क्षेत्र में भी दूसरे स्थान पर अपनी जगह बना ली है, जबकि चीन पहले स्थान पर बरकरार रहा।

इस श्रेणी में डाउनलोड के मामले में स्टार्टअप्स ने अपनी संख्या में सबसे तेज वृद्धि देखी, उदाहरण के लिए, शॉप्सी और मीशो, जो गैर-मेट्रो और बड़े शहर के बाजारों में ई-कॉमर्स और सोशल कॉमर्स को लक्षित कर रहे हैं। ये, इस सप्ताह जारी की गई ऐप एनी (अब नाम बदलकर डेटा डॉट एआई) स्टेट ऑफ द मोबाइल रिपोर्ट 2023 के कुछ प्रमुख आंकड़े हैं। यह सभी क्षेत्रों और देशों में मोबाइल के ट्रेंड्स के बारे में जानकारी जुटाता है।

दुनियाभर में भारत के वित्तीय ऐप्स का वर्चस्व स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, यह दर्शाता है कि उपभोक्ता भुगतान से लेकर बैंकिंग, ऋण आदि तक अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए ऑनलाइन का उपयोग कैसे कर रहे हैं। वित्तीय ऐप्स डाउनलोड करने के मामले में शीर्ष 10 वैश्विक रैंकिंग में डेटा डॉट एआई ने 5 भारतीय ऐप्स को चुना है। इनमें से फोनपे पहले स्थान पर है।

इसके बाद दूसरे नंबर पर पेटीएम और तीसरे पर गूगल पे है। बजाज फिनजर्व का छठा स्थान है, वहीं एसबीआई योनो 9वें स्थान पर है। 2022 में डिजिटल वॉलेट और भुगतान करने वाले 14.07 करोड़ भारतीय ऐप डाउनलोड किए गए। इसके अलावा 11 करोड़ व्यक्तिगत ऋण की सुविधा देने वाले, 7.84 करोड़ मोबाइल बैंकिंग , 4.18 करोड़ व्यक्तिगत निवेश और 45 लाख क्रिप्टो करेंसी के कारोबार की सुविधा देने वाले ऐप डाउनलोड किए गए।

यह भी पढ़ें: डेटिंग-फ्रेंडशिप वाली मोबाइल ऐप्लिकेशन पर भारतीयों ने 2022 में रिकॉर्ड पैसा खर्चा किया

वैश्विक क्षेत्र में, बड़ी बात यह है कि टिकटॉक 2013-2022 के बीच उपभोक्ता खर्च के मामले में 6 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करने वाला पहला गैर-गेमिंग ऐप बन गया है। दिलचस्प बात यह है कि यह ऐप 2020 तक उपभोक्ता खर्च के मामले में दुनिया के शीर्ष 100 ऐप में भी नहीं था।

अब तक केवल टिंडर का उपभोक्ता खर्च अधिक है। इंटरटेनमेंट क्षेत्र में टिकटॉक यूट्यूब, नेटफ्लिक्स या डिज्नी प्लस से आगे है। पिछले दस वर्षों में संचयी डाउनलोड के रूप में यूट्यूब की तुलना में टिकटॉक दोगुना है।

Advertisement
First Published - January 15, 2023 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement