facebookmetapixel
Advertisement
Starlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारOpening Bell: ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेजी! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 24,400 के पार; Nifty IT में 1% उछालStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनबिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारी

क्या आपको भी मिला मोबाइल पर Emergency Alert? कहीं ये स्पैम तो नहीं? जानें क्या है इसका मतलब

Advertisement

स्क्रीन पर लिखकर आ रहा था- 'यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकॉस्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक टेस्टिंग मैसेज है'

Last Updated- September 15, 2023 | 2:40 PM IST
Received An 'Emergency Alert Message: Severe' On Your Phone Today? Here's What It Means

देशभर में स्पैम कॉल और फ्रॉड कॉल का मामला तेजी से बढ़ गया है। इसी बीच, कुछ देर पहले ही आपने अपने मोबाइल पर अचानक ही वाइब्रेशन महसूस किया होगा। जैसे ही मोबाइल वाइब्रेट होना शुरू हुआ, कुछ यूजर्स को लगा कहीं उनके साथ कोई धोखा तो नहीं हो रहा है।

जब मोबाइल वाइब्रेट हुई तो मोबाइल के स्क्रीन पर लिखकर आ रहा था- ‘यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकॉस्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक टेस्टिंग मैसेज है। कृपया इस संदेश पर ध्यान न दें क्योंकि इस पर आपकी ओर से किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है।’

किसलिए भेजा गया था अलर्ट

मैसेज में आगे लिखा था, ‘यह संदेश राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे अखिल भारतीय आपात अलर्ट सिस्टम को जांचने हेतु भेजा गया है। इस सिस्टम का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट प्रदान करना है।’ यानी इसका मतलब हुआ कि दूरसंचार विभाग यह चेक कर रहा है कि अगर ऐसी कोई स्थिति आती है जब आपको अचानक से अलर्ट भेजना है तो वह कैसे भेजा जा सकेगा। इसके लिए सरकार मोबाइल अलर्ट की तैयारी कर रही है ताकि सही समय पर और कम समय में सभी को चेतावनी मिल जाए।

पहले भी भेजा जा चुका है ये मैसेज

बता दें कि मंत्रालय ने पहले भी इस तरह का एकबार मैसेज भेजा था और वह तारीख थी 17 अगस्त। इस दिन दोपहर को करीब 1 बजकर 30 मिनट के आसपास कई स्मार्टफोन यूजर्स को एमरजेंसी अलर्ट देखने को मिला था और उनकी मोबाइल इसी तरह वाइब्रेट हुई थी।

होते रहेंगे इस तरह के टेस्ट, सतर्क रहें, डरने की जरूरत नहीं

दूरसंचार विभाग के सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम की तरफ से बताया जा चुका है कि इस तरह के टेस्ट समय-समय पर होते रहेंगे। यह एमर्जेंसी वॉर्निंग ब्रॉडकास्ट सिस्टम की दक्षता और प्रभाव का आकलन करने के लिए किया जा रहा है।

दूरसंचार विभाग के सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम ने कहा कि आपातकालीन चेतावनी प्रसारण प्रणालियों की दक्षता और प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर ऐसे परीक्षण किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - September 15, 2023 | 1:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement