facebookmetapixel
Advertisement
परिवार से जुड़ी संस्थाओं के 61.78% वोट से सुभाष चंद्रा की दिवाला योजना मंजूर: असहमत कर्जदाताइस हफ्ते लॉन्च होंगे 3 नए म्युचुअल फंड, ₹100 से रियल एस्टेट और सेक्टर लीडर्स कंपनियों में निवेश का मौकाभारत-उज्बेकिस्तान ने बढ़ाई दोस्ती, 2030 तक 5 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य; यूरेनियम सप्लाई पर भी सहमतिIPO मार्केट में मचेगी हलचल! इस हफ्ते 7 नए इश्यू, ₹1,264 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी मेनबोर्ड कंपनियांGold-Silver Outlook: सितंबर में सोने-चांदी में बढ़ेगा उतार-चढ़ाव, इन आंकड़ों पर रहेगी बाजार की नजरएचडीएफसी बैंक: कैजाद भरूचा बन सकते हैं अगले सीईओ, बाहरी उम्मीदवार की भी तलाशसोने की कीमतों में उछाल: अभी निवेश करें, मुनाफा वसूलें या पोर्टफोलियो रीबैलेंस करें?SIP निवेश का बदला ट्रेंड: 5 साल में मिड कैप बना नंबर-1, लार्ज कैप चौथे स्थान पर खिसका; क्या बदलें पोर्टफोलियो?GDP डेटा, कच्चे तेल की कीमत से लेकर फेड पॉलिसी तक, ये फैक्टर्स तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की चालFPI की खरीदारी से भारतीय बाजार को मिला सहारा, अगस्त में विदेशी निवेशकों ने लगाए कुल ₹30,919 करोड़

2022 में गिग वर्करों की मांग दस गुना बढ़ी

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 11:37 PM IST
Economic Survey 2024: To make India developed by 2047, industry will have to focus on generating employment Economic Survey 2024: 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए उद्योग जगत को रोजगार पैदा करने पर देना होगा जोर

साल 2022 में एक साल पहले की तुलना में गिग वर्करों की मांग में दस गुना बढ़ोतरी हुई है जबकि उनकी भागीदारी तीन गुना बढ़ी है। गिग वर्क मंच टास्कमो की रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त 2019-22 के बीच गिग इकॉनमी में युवाओं की भागीदारी आठ गुना बढ़ी है। कंपनी के प्लेटफॉर्म पर कम से कम 49 फीसदी गिग वर्कर 25 साल से कम उम्र के हैं।

टास्कमो के सह-संस्थापक प्रशांत जनाद्रि कहते हैं, ‘जैसा कि गिग की अवधारणा को व्यापक स्वीकृति मिल रही है, युवाओं की भागीदारी में वृद्धि हुई है, जो गिग नौकरी की भूमिकाएं लेना पसंद कर रहे हैं।’

वह कहते हैं, ‘गिग लोगों को उनकी वास्तविक क्षमता, प्रतिभा और वरीयताओं का पता लगाने में मदद करता है। विभिन्न अवसरों की खोज के लिए युवा पीढ़ी भी अधिक खुली हैं। यह अच्छा है कि वे खुद को उस काम तक सीमित नहीं रखना चाहते जो सीमाओं से बंधा है।’

महिलाओं की भागीदारी पिछले साल के 18 फीसदी दो गुना बढ़कर 2022 में 36 फीसदी हो गई है। महिलाओं को मुख्य रूप से ग्राहक सहायता, सामग्री की निगरानी और मॉडरेशन, टेली-सेल्स और ऑडिट और सर्वेक्षण से संबंधित भूमिकाओं में नियोजित किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्तीफे से लेकर मूनलाइटिंग, छंटनी के दौरान तक कई कॉर्पोरेट लहरों ने बाजार को लचीली भर्ती और काम करने की ओर आकर्षित करने में प्रमुख भूमिका निभाई है।

जॉब टाइमिंग के लचीलेपन, अतिरिक्त आय, प्रवेश के लिए कम बाधा या गिग नौकरी में शामिल होने के लिए पोर्टफोलियो विकास जैसे कारकों ने भी गिग वर्क की लोकप्रियता में एक भूमिका निभाई है।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement