facebookmetapixel
Advertisement
रेल पीएसयू में हिस्सा बेच सकती है सरकार, 4 साल में 80,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य!नवी मुंबई एयरपोर्ट पर नेटवर्क विवाद: कनेक्टिविटी के लिए टेलीकॉम कंपनियों को अनुमति दे एयरपोर्टRBI के नए अधिग्रहण ऋण नियमों पर बैंकों का सतर्क रुख, बड़े सौदों में जल्दबाजी नहींAI इन्फ्रा पर दिग्गजों का दांव, तीसरे दिन डेटा सेंटर से लेकर समुद्री केबल तक में निवेश के वादेनवी मुंबई एयरपोर्ट पर FedEx करेगी ₹2,500 करोड़ निवेश, बनेगा ऑटोमेटेड एयर कार्गो हबAI का ज्यादा इस्तेमाल कर रहीं वैश्विक दवा कंपनियां, रिसर्च से लॉन्च तक बदल रहा पूरा मॉडलसाल 2028 तक ₹2,150 करोड़ निवेश करेगी फ्रांस की वेलियो, बिक्री तीन गुना करने का लक्ष्यNissan ने भारत में उतारी 7-सीटर एमपीवी Gravite, निर्यात बढ़ाकर 1 लाख वाहन करने का लक्ष्यसांठगांठ के मामले में अदालत पहुंची SAIL, CCI का भी दरवाजा खटखटायाICAI की सरकार से मांग: पीएम इंटर्नशिप योजना में पेशेवर सेवा फर्मों को मिले जगह

DPDP Act: डेटा उपयोग के लिए खत्म होगी ‘एकमुश्त’ सहमति

Advertisement

यह उपाय डिजिटल पर्सनल डेटा सुरक्षा (डीपीडीपी) अधिनियम के तहत प्रशासनिक नियमों के हिस्से के रूप में शामिल किए जा सकते हैं।

Last Updated- June 09, 2025 | 11:32 PM IST
Data Privacy

सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और इंटरनेट मध्यस्थों जैसे डेटा फिड्यूशरीज को वैकल्पिक और अनिवार्य सेवाओं के लिए उपयोगकर्ता से अलग-अलग सहमति लेने का निर्देश दे सकती है। इससे ‘एकमुश्त’ सहमति की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। मामले से अवगत लोगों ने यह जानकारी दी।

यह उपाय डिजिटल पर्सनल डेटा सुरक्षा (डीपीडीपी) अधिनियम के तहत प्रशासनिक नियमों के हिस्से के रूप में शामिल किए जा सकते हैं। ऐसा होने का मतलब है कि सहमति प्रबंधन प्रणालियों में ऐसे विकल्प शामिल नहीं होंगे जो उपयोगकर्ता को एक साथ सभी मकसद के लिए अपनी सहमति देने की अनुमति देते हैं। डीपीडीपी अ​धिनियम के तहत ऐसी कोई इकाई जैसे बैंक या कारोबारी संगठन डेटा फिड्यूशरीज कहलाती है जो यह तय करती है कि उपयोगकर्ताओं का निजी डेटा किस उद‌्देश्य से और किस तरह इस्तेमाल किया जाएगा।

एक वरिष्ठ सरकारी अ​धिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘यहां विचार यह है कि डेटा प्रिंसिपल (उपयोगकर्ता) और डेटा फिड्यूशरी दोनों को सीमाओं के बारे में स्पष्ट जानकारी हो। उपयोगकर्ताओं को यह पता होना चाहिए कि वे किस चीज के लिए सहमति दे रहे हैं, उन्हें सहमति वापस लेने की अनुमति है या नहीं और यदि वे सहमति वापस लेते हैं तो उनका डेटा कब तक संग्रहीत किया जाएगा आदि।’

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जल्द ही इसके नियम प्रकाशित किए जाने की उम्मीद है। इन नियमों के तहत डेटा फिड्यूशियरी को विस्तृत मेटाडेटा रिकॉर्ड बनाए रखने की भी आवश्यकता होगी। सूत्रों ने कहा कि इस रिकॉर्ड में उपयोगकर्ताओं की पहचान की जानकारी, सहमति दिए जाने, अद्यतन किए जाने या वापस लिए जाने का समय, सहमति प्रदान किए जाने का घोषित उद्देश्य और उपयोगकर्ता की पसंदीदा भाषा भी शामिल होनी चाहिए।

यदि उपयोगकर्ता विशेष टूल या सेवा के लिए सहमति अद्यतन करता है तो डेटा फिड्यूशरीज को इस बारे में उपयोगकर्ता को सूचित करना होगा। सूचना में बताना होगा कि सहमति के संशोधित दायरे और उद्देश्य, डेटा प्रॉसेसिंग को यह कैसे प्रभावित करेगा और सहमति क्यों आवश्यक है।

Advertisement
First Published - June 9, 2025 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement