facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

EV इंडस्ट्री में बड़ा धमाका: 11 महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 20 लाख के पार, पैसेंजर सेगमेंट ने तोड़ा रिकॉर्ड

Advertisement

यह पहली बार है कि ईवी उद्योग ने 20 लाख का आंकड़ा पार किया है और वह भी साल के पहले 11 महीनों में ही नया कीर्तिमान रच दिया है

Last Updated- December 09, 2025 | 10:49 PM IST
Delhi EV Policy 2.0
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उद्योग ने इस साल के पहले 11 महीनों में 20 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है और दिसंबर में इसमें और वृद्धि की उम्मीद है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के आंकड़ों के अनुसार, इस को यात्री वाहन उद्योग से बल मिला है। समीक्षाधीन अवधि में यात्री वाहनों की बिक्री ने 77.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री जनवरी से नवंबर के बीच 9.फीसदी बढ़ी।

यह पहली बार है कि ईवी उद्योग ने 20 लाख का आंकड़ा पार किया है और वह भी साल के पहले 11 महीनों में ही नया कीर्तिमान रच दिया है। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री एक साल पहले के मुकाबले 14.29 फीसदी बढ़ी है।

उद्योग पर नजर रखने वालों का कहना है कि यह भी पहली बार है कि यात्री वाहन, दोपहिया, तिपहिया और वाणिज्यिक वाहन दैसे सभी चार श्रेणियों ने पहले ही अपनी अब तक की सबसे अधिक वार्षिक बिक्री हासिल कर ली है।

इस साल के पहले 11 महीनों 160,894 इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण हुआ, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 90,598 गाड़ियों के मुकाबले 77.5 फीसदी अधिक है। इसका कारण महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, जेएसडब्लू एमजी मोटर्स, ह्युंडै मोटर इंडिया के साथ-साथ बाजार की अग्रणी कंपनी टाटा मोटर्स द्वारा की गई बिक्री में मजबूत वृद्धि है, जिसने भी उच्च एक अंक में वृद्धि दर्ज की है।

दिसंबर में भारी भरकम छूट के साथ इलेक्ट्रिक यात्री वाहन उद्योग कैलेंडर वर्ष 2025 तक 1,80,000 इकाइयों का आंकड़ा छू सकता है। टाटा मोटर्स ने पंजीकरण में 9.67 फीसदी की वृद्धि दर्ज करते हुए 63,162 इकाइयों का आंकड़ा दर्ज किया, जबकि जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर्स ने पहले और दूसरे स्थान के बीच के अंतर को काफी कम कर दिया। एमजी मोटर्स ने जनवरी-नवंबर 2025 में 47,612 गाड़ियां बेचीं, जबकि 2024 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 17,936 गाड़ियों का था, जो 165 फीसदी से अधिक की वृद्धि है।

Advertisement
First Published - December 9, 2025 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement