facebookmetapixel
Advertisement
India AI Impact Summit में PM मोदी ने परखा स्टार्टअप्स का दम, भविष्य की तकनीक पर हुई चर्चाGold-Silver ETF में रिकॉर्ड उछाल: 5 महीनों में AUM ₹3 लाख करोड़ के पार, इक्विटी फंड्स से ज्यादा आया निवेशExplainer: बैंक जमा से लेकर गाड़ी खरीदने तक, पैन कार्ड के नए नियम आने से और क्या-क्या बदल जाएगा?NPS के साथ अब मिलेगा हेल्थ कवर भी! स्वास्थ्य खर्चों के लिए बनेगा अलग ‘मेडिकल पेंशन’ फंडNew tax regime vs ELSS: क्या अब भी टैक्स सेविंग फंड में निवेश करना चाहिए?IDFC First Bank की खास सुविधा: अब FD पर मिलेगा क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर 5% तक कैशबैक!HDFC Flexi Cap Fund ₹1 लाख करोड़ AUM पार करने वाला देश का तीसरा फंड, ₹1,000 की SIP ने बनाया करोड़पतिExplainer: 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर कर्मचारियों की पेंशन 8वें वेतन आयोग के तहत नहीं बढ़ेगी?Lead-to-Buy home Cycle Shrink: अब मकान खरीदने में कम समय ले रहे हैं खरीदारएक साल में 50% टूट गया ये शेयर, ब्रोकरेज की चेतावनी – अभी और आ सकती है गिरावट

Citroen eC3: ऑफिसियल बुकिंग शुरू, केवल 25 हजार में कर सकते हैं इस शानदार इलेक्ट्रिक कार को अपने नाम

Advertisement

कंपनी का दावा है कि Citroen eC3 सिंगल चार्ज में तकरीबन 320 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगी

Last Updated- January 23, 2023 | 7:16 PM IST
Citroen eC3: Official booking starts
Citroen

बहुत जल्द इलेक्ट्रिक कार के खरीदारों को एक शानदार और किफायती विकल्प मिलने वाला है। फ्रांस की कार निर्माता Citroen अपनी किफायती इलेक्ट्रिक हैचबैक कार eC3 को जल्द ही बाजार में उतारने वाली हैं। कंपनी ने हाल ही में Citroen eC3 से पर्दा उठाया है, कंपनी ने 22 जनवरी को इसकी ऑफिसियल बुकिंग शुरू होने की घोषणा की।

बुकिंग के लिए कंपनी ने रखा 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट

ईवी खरीदने के इच्छुक ग्राहक मात्र 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट जमा कर इस शानदार इलेक्ट्रिक हैचबैक कार Citroen eC3 को अपने नाम कर सकते हैं। आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऑफलाइन अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर Citroen eC3 कार बुक कर सकते हैं। कंपनी EV को अगले महीने यानी की फरवरी तक बिक्री के लिए लॉन्च कर सकती है।

10 से 13 लाख हो सकती हैं EV की कीमत

हालांकि कंपनी ने अभी Citroen eC3 की कीमत की घोषणा नहीं की है, इसलिए बिक्री के लिए लॉन्च होने से पहले इसकी कीमत के बारें में कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन जानकारों का मानना है कि कंपनी इस कार को 10 से 13 लाख रुपये की कीमत में बाजार में उतार सकती हैं। बाजार में उतरने के बाद Citroen eC3 की टक्कर Tata Tiago EV से होगी।

यह भी पढ़ें: Honda ने Activa का नया वर्जन किया लॉन्च, कीमत 74,536 रुपये से शुरू

सिंगल चार्ज में दिल्ली से आगरा !

कंपनी का दावा है कि Citroen eC3 सिंगल चार्ज में तकरीबन 320 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगी। इस तरह आप सिंगल चार्ज में ही दिल्ली से आगरा तक का सफर बड़े आराम से कर सकते हैं। दिल्ली से आगरा की दूरी तकरीबन 242 किलोमीटर है।

Citroen eC3 में 29.2 kWh बैटरी पैक और 3.3 kW ऑनबोर्ड एसी चार्जर दिया गया है। इसमें एक फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जो 56 बीएचपी की मैक्सिमम पॉवर और 143 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। Citroen eC3 दो वैरिएंट्स में आती है, जिसमें लाइव और फील शामिल हैं।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 6:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement