अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी सुस्ती के साथ कारोबार कर रही है। प्रतीकात्मक फोटो
Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव सोमवार (16 फरवरी) को गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,54,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,36,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी सुस्ती के साथ कारोबार कर रही है।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 896 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,999 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,55,895 रुपये था।
खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,038 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,867 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,55,100 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,54,717 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
यह भी पढ़ें | सोने-चांदी में जारी रहेगी उठापटक, क्या अमेरिकी GDP और महंगाई के आंकड़े बिगाड़ेंगे बाजार का खेल?
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 5,871 रुपये की गिरावट के साथ 2,38,489 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,44360 रुपये था।
खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 7,553 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,807 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,38,489 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,36,100 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 5,050 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,046.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 21.60 डॉलर की गिरावट के साथ 5,024.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 77.55 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77.96 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.69 डॉलर की गिरावट के साथ 76.27 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।