कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले गोल्ड-सिल्वर के दाम आसमान पर; जानें 13 फरवरी के रेट

Gold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के वायदा भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- February 13, 2026 | 10:06 AM IST

Gold and Silver Price Today, February 13: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,54,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,42,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

सोने के भाव तेज

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 914 रुपये की तेजी के साथ 1,53,750 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,52,836 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,661 रुपये की तेजी के साथ 1,54,497 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,54,837 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,53,750 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें | Gold Buying: 62% जेन जी और मिलेनियल्स की पहली पसंद बना सोना, म्यूचुअल फंड-एफडी-इक्विटी को छोड़ा पीछे

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 3,191 रुपये की तेजी के साथ 2,39,626 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,36,435 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 5,631 रुपये की तेजी के साथ 2,42,066 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,42,600 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,39,626 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver हुए महंगे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,950 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,948.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 49.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,997.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 75.17 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 75.68 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.12 डॉलर की तेजी के साथ 76.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें | क्या सोना-चांदी में फिर से जोरदार तेजी आएगी? Emkay Wealth की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,53,750 1,52,836 1,54,497
चांदी 2,39,626 2,36,435 2,42,066
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,950 4,948.50 4,997.60
चांदी 75.17 75.68 76.80

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : February 13, 2026 | 10:06 AM IST