facebookmetapixel
Advertisement
New tax regime vs ELSS: क्या अब भी टैक्स सेविंग फंड में निवेश करना चाहिए?IDFC First Bank की खास सुविधा: अब FD पर मिलेगा क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर 5% तक कैशबैक!HDFC Flexi Cap Fund ₹1 लाख करोड़ AUM पार करने वाला देश का तीसरा फंड, ₹1,000 की SIP ने बनाया करोड़पतिExplainer: 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर कर्मचारियों की पेंशन 8वें वेतन आयोग के तहत नहीं बढ़ेगी?Lead-to-Buy home Cycle Shrink: अब मकान खरीदने में कम समय ले रहे हैं खरीदारएक साल में 50% टूट गया ये शेयर, ब्रोकरेज की चेतावनी – अभी और आ सकती है गिरावटAI Impact Summit: विदेशी मेहमानों के लिए ‘UPI One World’ लॉन्च, बिना बैंक खाते के कर सकेंगे पेमेंटHoli Special Train: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, दिल्ली से बिहार के लिए दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनेंAI की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए ठोस प्रतिबद्धता जरूरी: नागेश्वरनसाउथ दिल्ली में लग्जरी फ्लोर की कीमतों में बंपर उछाल, 2025 में 34% तक बढ़े दाम: रिपोर्ट

Lead-to-Buy home Cycle Shrink: अब मकान खरीदने में कम समय ले रहे हैं खरीदार

Advertisement

2025 में खरीदार पहले से तेजी से मकान खरीदने का फैसला कर रहे हैं, खासकर 2–3 करोड़ रुपये के सेगमेंट में।

Last Updated- February 16, 2026 | 4:03 PM IST
housing
Representative Image

मकानों की बिक्री में भले गिरावट देखने को मिल रही हो, लेकिन खरीदार अब मकान खोजने से इसे खरीदने का फैसला करने में कम समय ले रहे हैं। 2 से 3 करोड़ रुपये के मकानों के मामले में मकान खरीदने के निर्णय में सबसे ज्यादा कमी आई है। हालांकि इससे ज्यादा कीमत के मकान खरीदने में सबसे अधिक समय लग रहा है।

मकान खरीदने के फैसले में अब कितना समय ले रहे हैं खरीदार?

ANAROCK Group के AI एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म ASTRA के डेटा के अनुसार 2025 में घरों की बिक्री 2024 के मुकाबले कम हुई।लेकिन अच्छी बात यह रही कि प्रॉपर्टी देखने या पूछताछ करने के बाद लोग मकान खरीदने का फैसला पहले से जल्दी लेने लगे। 2024 में किसी ग्राहक को पहली बार लीड देने से लेकर बुकिंग करने तक औसतन 32 दिन लगते थे। 2025 में यह समय घटकर 26 दिन रह गया। यानी बिक्री कम हुई, लेकिन जो लोग खरीद रहे हैं, वे पहले से जल्दी फैसला ले रहे हैं। 2020 से 2025 के बीच सबसे कम कन्वर्ज़न समय 2022 में 22 दिन था,जबकि सबसे ज्यादा समय 2020 में 35 दिन लगा था।

Source: ANAROCK Research & ASTRA Data
 

किस बजट के मकान सबसे जल्दी बिके?

एनारॉक समूह के कार्यकारी निदेशक (Executive Director) प्रशांत ठाकुर के अनुसार लीड यानी मकान की खोज से खरीद तक का समय इसलिए कम हुआ क्योंकि बड़े बजट वाले महंगे मकान ज्यादा बिके। सबसे तेज फैसले 2 से 3 करोड़ रुपये वाले मकानों में हुए हैं।2025 में इन मकानों को बेचने में सिर्फ 15 दिन लगे, जबकि 2024 में इन्हें बेचने में 28 दिन लगते थे। यानी इस सेगमेंट में खरीदार बहुत जल्दी निर्णय ले रहे हैं। इसी वजह से भले ही 2025 में टॉप 7 शहरों में कुल बिक्री 14 फीसदी कम रही, फिर भी डील फाइनल होने का औसत कन्वर्ज़न समय घट गया। साथ ही 2 से 3 करोड़ रुपये कीमत के मकान ज्यादा भी बिके।

किस बजट के मकान सबसे ज्यादा दिनों में बिके?

इस रिपोर्ट के अनुसार 1 से 2 करोड़ मूल्य वर्ग के मकानों को बिकने में सबसे ज्यादा समय लगा। खरीदारों ने 2025 में इन मकानों को खरीदने का निर्णय लेने में सबसे अधिक 30 दिन का समय लिया, जबकि 2024 में यह समय 47 दिन था। हालांकि 2025 में समय भले ज्यादा लिया हो लेकिन 2024 की तुलना इसमें 17 दिन की कमी आई है।
3 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले मकानों को खरीदने का निर्णय लेने का समय 2024 के 17 दिनों से बढ़कर 2025 में 27 दिन हो गया। वहीं 50 लाख से 1 करोड़ रुपये सेगमेंट में 2025 में लगभग 29 दिन लगे। यह दूसरा सबसे लंबा समय रहा और 2024 में भी स्थिति लगभग समान थी।

किफायती मकान खरीदने का समय भी घटा

किफायती मकान  (50 लाख रुपये से कम कीमत) खरीदने के समय में भी कमी आई है। इन मकानों को खरीदने में 2025 में 19 दिन का समय लगा,  जबकि 2024 में 28 दिन लगे थे। ANAROCK Group के वाइस चेयरमैन संतोष कुमार कहते हैं कि किफायती आवास सेगमेंट में मकान खरीदने के निर्णय के  समय में कमी सीमित नई सप्लाई और बढ़ते किरायों के कारण देखी गई है। तेज लोन अप्रूवल, डिजिटल प्रोसेसिंग और क्रेडिट तक बेहतर पहुंच ने भी पहली बार घर खरीदने वालों को तेजी से निर्णय लेने में मदद की है। साथ ही कम बजट वर्ग में खरीदारी का समय छोटा होना आवश्यकता-आधारित मांग का भी स्पष्ट संकेत है।
Also Read | साउथ दिल्ली में लग्जरी फ्लोर की कीमतों में बंपर उछाल, 2025 में 34% तक बढ़े दाम: रिपोर्ट

कुमार ने कहा कि 3 करोड़ रुपये से अधिक के लक्जरी मकानों में कन्वर्ज़न समय का 17 दिनों से बढ़कर 27 दिन होना दर्शाता है कि बाजार अब विक्रेता-प्रधान स्थिति से अधिक सतर्क और चयनात्मक लक्ज़री-ड्रिवन बाजार की ओर बढ़ रहा है। नए लग्जरी सप्लाई की अधिकता से खरीदारों के पास विकल्प बढ़े हैं, जिससे निर्णय लेने में समय लग रहा है। दूसरी ओर 2 से 3 करोड़ रुपये सेगमेंट में तेज निर्णय खरीदारों के मजबूत विश्वास और सीमित सप्लाई को दर्शाता है। यह सेगमेंट डेवलपर्स के लिए बेहतर प्राइसिंग पावर और तेज इन्वेंट्री टर्नओवर का संकेत देता है।


Source: ANAROCK Research & ASTRA Data

Advertisement
First Published - February 16, 2026 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement