facebookmetapixel
Advertisement
New tax regime vs ELSS: क्या अब भी टैक्स सेविंग फंड में निवेश करना चाहिए?IDFC First Bank की खास सुविधा: अब FD पर मिलेगा क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर 5% तक कैशबैक!HDFC Flexi Cap Fund ₹1 लाख करोड़ AUM पार करने वाला देश का तीसरा फंड, ₹1,000 की SIP ने बनाया करोड़पतिExplainer: 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर कर्मचारियों की पेंशन 8वें वेतन आयोग के तहत नहीं बढ़ेगी?Lead-to-Buy home Cycle Shrink: अब मकान खरीदने में कम समय ले रहे हैं खरीदारएक साल में 50% टूट गया ये शेयर, ब्रोकरेज की चेतावनी – अभी और आ सकती है गिरावटAI Impact Summit: विदेशी मेहमानों के लिए ‘UPI One World’ लॉन्च, बिना बैंक खाते के कर सकेंगे पेमेंटHoli Special Train: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, दिल्ली से बिहार के लिए दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनेंAI की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए ठोस प्रतिबद्धता जरूरी: नागेश्वरनसाउथ दिल्ली में लग्जरी फ्लोर की कीमतों में बंपर उछाल, 2025 में 34% तक बढ़े दाम: रिपोर्ट

एक साल में 50% टूट गया ये शेयर, ब्रोकरेज की चेतावनी – अभी और आ सकती है गिरावट

Advertisement

कंपनी के शेयरों में यह तेज गिरावट ब्रोकरेज हाउसेस की तरफ से स्टॉक पर अपना टारगेट प्राइस घटाने और रेटिंग डाउनग्रेड के चलते आई है।

Last Updated- February 16, 2026 | 4:03 PM IST
stock market

मान्यवर ब्रांड से ट्रेडिशनल कपड़े बनाने और बेचने वाली कंपनी वेदांत फेशन्स के शेयर सोमवार (16 फरवरी) को 5 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गए। कंपनी के शेयरों में यह तेज गिरावट ब्रोकरेज हाउसेस की तरफ से स्टॉक पर अपना टारगेट प्राइस घटाने और रेटिंग डाउनग्रेड के चलते आई है। ब्रोकरेजीज ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद वेदांत फेशन्स पर अपने रुख में बदलाव किया है। वेदांत फैशन्स का नेट लाभ दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में करीब 15% घटकर 134.90 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 157.98 करोड़ रुपये था।

Vedant Fashions पर मॉर्गन स्टेनली का टारगेट प्राइस: ₹400

मॉर्गन स्टेनली ने वेदांत फैशन पर अपनी रेटिंग को ‘इक्वल वेट’ से डाउनग्रेड कर ‘अंडरवेट’ कर दिया है। साथ ही टारगेट प्राइस को 37.7 प्रतिशत घटाकर 400 रुपये कर दिया है। जबकि पहले यह 642 रुपये था। इस तरह, शेयर में मौजूदा लेवल से 12 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।

ब्रोकरेज ने कहा कि वेदांत फेशन्स में पिछले तीन सालों से ग्रोथ कमजोर रही है। यह कंपनी पर लंबे समय से बने दबाव और बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दिखाता है।
ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि शेयर का वैल्यूएशन आगे भी घट सकता है।

ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2026 से 2028 तक कंपनी के रेवेन्यू अनुमान में 2% की कटौती की है। वहीं, ऑपरेटिंग मुनाफे (EBITDA) के अनुमान में 5% से 7% तक की कटौती की गई है। इसके कारण कंपनी की प्रति शेयर कमाई (EPS) का अनुमान भी 7% से 9% तक घटाया गया है।

Vedant Fashions पर नुवामा का टारगेट प्राइस: ₹457

नुवामा ने वेदांत फेशन्स पर ‘Hold’ रेटिंग को बरकरार रखा है। लेकिन टारगेट प्राइस 729 रुपये से घटाकर 457 रुपये कर दिया है। यह शेयर के पिछले बंद भाव 455 रुपये के करीब है।

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछले तीन सालों में कंपनी की आय की औसत सालाना बढ़त केवल 3.7 प्रतिशत रही है। वेदांत फैशंस पिछले दो वर्षों से लगातार कमजोर प्रदर्शन कर रही है। कंपनी के मुनाफे पर भी दबाव बढ़ा है। पहले कम उत्पादकता के कारण मुनाफा घटा और अब कंपनी के लगभग 90 प्रतिशत उत्पादों पर वस्तु एवं सेवा टैक्स की दर बढ़ने से लागत बढ़ गई है। कंपनी ने यह बढ़ा हुआ टैक्स खुद झेला है, जबकि बाजार में खरीदारी की रफ्तार पहले से ही धीमी चल रही है।

Also Read: ₹20 तक लुढ़क जाएगा Ola Electric का शेयर? Q3 में आधी हुई कमाई; ब्रोकरेज ने डाउनग्रेड की रेटिंग

हाई से 50% टूट चुका है शेयर

वेदांत फेशन्स के शेयर अपने 52 वीक हाई 920 रुपये से 55 प्रतिशत टूट चुके है। स्टॉक का 52 वीक लो 431 रुपये है। एक महीने में शेयर 17 प्रतिशत गिरा है। तीन महीने में शेयर में 30 प्रतिशत और छह महीने में 41.14 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक साल में शेयर 50 प्रतिशत और दो साल में 55 प्रतिशत गिरा है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 10,632 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

 

Advertisement
First Published - February 16, 2026 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement