शेयर बाजार

Stocks To Buy Today: एक्सपर्ट कॉल! चॉइस इक्विटी ने सुझाए 2 शेयर, ₹660 तक टारगेट; जानें एंट्री और स्टॉपलॉस

Stocks to buy today: चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग में टेक्नीकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने मिंडा कॉर्प और बजाज कंज्यूमर पर खरीदारी की सलाह दी है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- February 16, 2026 | 9:12 AM IST

Stocks To Buy Today: पिछले हफ्ते आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के बाद बाजार का माहौल अब भी कमजोर बना हुआ है। वहीं, विदेशी निवेशक (FII) लगातार 5 सेशन तक खरीदारी करने के बाद फिर से बिकवाल बन गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को 739.5 करोड़ रुपये के शेयर बेचें। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग में टेक्नीकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने मिंडा कॉर्प और बजाज कंज्यूमर पर खरीदारी की सलाह दी है।

MINDA CORP

खरीदें: ₹610 के ऊपर

स्टॉप लॉस: ₹580

टारगेट: ₹660

मौजूदा भाव: ₹598

मिंडा कॉर्प का शेयर पहले अच्छी तेजी में था, लेकिन अब कुछ समय से एक ही रेंज में घूम रहा है। शेयर की कीमत 610 रुपये के पास बार-बार जाकर वापस नीचे आ रही है, यानी यह लेवल फिलहाल ऊपर जाने से रोक रहा है। हालांकि, शेयर धीरे-धीरे ऊपर के स्तर पर टिक रहा है और हर बार गिरने पर पहले से ऊंचे स्तर पर सपोर्ट ले रहा है। इससे संकेत मिलता है कि शेयर में धीरे-धीरे खरीदारी हो रही है।

तकनीकी तौर पर शेयर 50 EMA और 100 EMA के ऊपर बना हुआ है, जो अच्छी बात है। वहीं, 200 EMA मजबूत सपोर्ट की तरह काम कर रहा है, यानी मीडियम और लॉन्ग टर्म ट्रेंड अभी भी ठीक है। वॉल्यूम भी सामान्य है और ऊपरी स्तरों पर भारी बिकवाली के संकेत नहीं हैं। इसका मतलब यह हो सकता है कि शेयर टूटने के बजाय मजबूत होकर आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

अगर शेयर 610 रुपये के ऊपर मजबूती से ब्रेकआउट दे देता है और वॉल्यूम भी बढ़ता है, तो इसमें 650 से 660 रुपये तक तेजी आ सकती है। नीचे की तरफ 585 से 580 रुपये का जोन सपोर्ट माना जा रहा है।

BAJAJ CONSUMER CARE

खरीदें: ₹381 के आसपास

स्टॉप लॉस: ₹345

टारगेट: ₹425

बजाज कंज्यूमर केयर का शेयर लंबे समय से गिरावट/कमजोरी में था, लेकिन अब वीकली चार्ट पर बड़ा ट्रेंड बदलता दिख रहा है। अब शेयर में हायर हाई और हायर लो बन रहा है, यानी शेयर धीरे-धीरे नई तेजी वाले ट्रेंड में आ गया है। इस शेयर ने 345 से 350 रुपये के बड़े रेजिस्टेंस को मजबूती से तोड़ा है। यह वही लेवल था जो कई सालों से शेयर को ऊपर जाने से रोक रहा था।

इस ब्रेकआउट के बाद शेयर में मजबूत खरीदारी दिखी है। शेयर अब 50, 100 और 200-वीक EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है और ये सभी EMA ऊपर की तरफ मुड़ रहे हैं। यह आमतौर पर लंबी तेजी का मजबूत संकेत माना जाता है।

अब 345 रुपये के आसपास का लेवल पहले रेजिस्टेंस था, लेकिन अब यह सपोर्ट बन सकता है। जब तक शेयर 345 रुपये के ऊपर बना रहता है, तब तक तेजी का स्ट्रक्चर बना रहेगा। ऊपर की तरफ इसके टारगेट 400 रुपये और 425 रुपये रखे गए हैं।

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : February 16, 2026 | 9:00 AM IST