facebookmetapixel
Advertisement
एनवीडिया के दमदार नतीजों से IT शेयरों में बड़ा उछाल, निफ्टी IT 3.5% उछलकर 31,281 के पारबर्नस्टीन ने निफ्टी का 26,000 लक्ष्य रखा बरकरार, पर इन 8 वजहों से सीमित रह सकती है बाजार की रफ्तारशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली, एक ही दिन में निकाले 5,040 करोड़ रुपयेEditorial: हाई-टेक कंपनियों को BIS में छूट निवेश बढ़ाने की नई पहलएक महीने में 9.6% चढ़ा सोना: क्या इस समय निवेश करना सही या इंतजार करना होगा बेहतर?भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड स्तर पर, $729.328 अरब के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचाजुलाई में नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने में एयरटेल ने मारी बाजी, जियो को पछाड़कर बनी नंबर-1 कंपनीसरकार ने डिफेंस एक्सपोर्ट के नियम किए आसान, MSME के लिए खुलेंगे ग्लोबल बाजारचीनी के दाम पर सरकार की सख्ती, सितंबर से हर 15 दिन में मिलेगा मिलों को बिक्री कोटा; सप्लाई पर भी नजरजियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर बड़ा अपडेट! सेबी से मिली मंजूरी, 5 अन्य इश्यू को भी दिखाई हरी झंडी

BPCL ने दक्षिण भारत में 15 राजमार्गों पर बनाए 19 EV चार्जिंग गलियारे

Advertisement

दो चार्जिंग स्टेशनों के बीच 100 किलोमीटर की दूरी सुनिश्चित की गई है

Last Updated- March 25, 2023 | 3:01 PM IST
BPCL Q2 results: Recovering from losses, the government oil marketing company earned a net profit of Rs 8,243 crore.

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी बीपीसीएल ने कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में 15 राजमार्गों पर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए 19 फास्ट-चार्जिंग गलियारे बनाए हैं।

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के कार्यकारी निदेशक प्रभारी (खुदरा) पी एस रवि ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन राजमार्ग गलियारों पर हरेक 100 किलोमीटर पर एक ईवी फास्ट-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है।

उन्होंने कहा, “विभिन्न इलेक्ट्रिक गलियारों में विभाजित 110 पेट्रोल पंप स्टेशनों के बीच ये फास्ट-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।”

रवि ने बताया कि कंपनी ने केरल में 19 पेट्रोल पंपों के साथ तीन ईवी गलियारे, कर्नाटक में 33 स्टेशनों के साथ छह गलियारे और तमिलनाडु में 58 स्टेशनों के साथ 10 गलियारे पेश किए हैं।

इस कार्यक्रम में दक्षिण भारत में खुदरा कारोबार के प्रमुख पुष्प कुमार नायर ने कहा, “एक ईवी को चार्ज करने में सिर्फ 30 मिनट लगते हैं। हमने दो चार्जिंग स्टेशनों के बीच 100 किलोमीटर की दूरी सुनिश्चित की है।”

Advertisement
First Published - March 25, 2023 | 3:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement