facebookmetapixel
Advertisement
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर पूर्व जापानी मंत्री के बिगड़े बोल, भारत का करारा जवाब: तथ्यों से कोसों दूर हैं आरोपनिवेश अनुकूलता में गुजरात नंबर वन, लेकिन 60 का आंकड़ा भी नहीं छू सका कोई राज्य; नीति आयोग का खुलासाReliance Retail Q1 Results: नेट प्रॉफिट 14% घटकर ₹2,805 करोड़ पर, लेकिन रेवेन्यू मोर्चे पर मजबूती बरकराररिलायंस का धमाका: क्रूड के बढ़े दामों से O2C बिजनेस का रेवेन्यू 30% उछला, ₹2 लाख करोड़ के पारशरद पवार के अगले कदम पर टिकी महाराष्ट्र की राजनीति, सियासी चुप्पी किसी बड़े राजनीतिक समझौते का संकेतसिर्फ सुरक्षा नहीं, भू-अर्थशास्त्र के नए दौर में भारत को चाहिए स्पष्ट आर्थिक सुरक्षा रणनीतिEditorial: रूसी तेल खरीदने पर भारत को घेरने की तैयारी, अमेरिकी सीनेट में 100% टैरिफ लगाने का प्रस्तावअब डीमैट खातों पर भी मिलेगी SWP और STP की सुविधा, SEBI ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफाबाजार में बंपर उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी में एक महीने की सबसे बड़ी बढ़त, निवेशकों की संपत्ति ₹37,000 करोड़ बढ़ीSEBI ने कंपनियों को ‘Boss Scam’ पर किया आगाह, AI और डीपफेक फ्रॉड से बचने की दी चेतावनी

एटेरो दुर्लभ खनिज रीसाइक्लिंग क्षमता में करेगी निवेश

Advertisement

दुर्लभ खनिज (रेयर अर्थ) की रीसाइक्लिंग क्षमता को 300 टन से बढ़ाकर 30,000 टन करने के लिए 100 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है।

Last Updated- June 19, 2025 | 10:22 PM IST
rare-earth magnet

ई-कचरे की रीसाइक्लिंग करने वाली कंपनी एटेरो अगले 12 से 24 माह में अपनी दुर्लभ खनिज (रेयर अर्थ) की रीसाइक्लिंग क्षमता को 300 टन से बढ़ाकर 30,000 टन करने के लिए 100 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

चीन ने अप्रैल में दुर्लभ खनिज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था, जो इलेक्ट्रॉनिक, वाहन और अन्य प्रौद्योगिकी उत्पादों के निर्माण में उपयोग किया जाने वाला महत्वपूर्ण खनिज है। एटेरो के मुख्य कार्य अधिकारी और सह-संस्थापक नितिन गुप्ता ने बताया कि यह निवेश दुर्लभ खनिज मैग्नेट के बाजार की मांग के अनुरूप है, जिसके लिए भारत और दुनिया भर के इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन आदि उद्योग पूरी तरह से चीन से होने वाली आपूर्ति पर निर्भर हैं।

उन्होंने कहा, ‘अपनी मौजूदा क्षमता और प्रौद्योगिकी नेतृत्व के साथ, हम अपनी आरईई रीसाइक्लिंग क्षमता को एक से 100 टन प्रतिदिन से बढ़ाकर कुल 30,000 टन सालाना तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं और मांग बढ़ने पर आगे विस्तार की संभावना तलाश रहे हैं। हम इस विस्तार के लिए 100 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रहे हैं।‘

कंपनी 98 प्रतिशत से अधिक दक्षता और 99.9 प्रतिशत शुद्धता के साथ नियोडिमियम (एनडी), प्रेजोडिमियम (पीआर) और डिस्प्रोसियम (डीवाई) जैसे दुर्लभ खनिजों को पर ध्यान केंद्रित करेगी। ये इलेक्ट्रिक वाहन, पवन ऊर्जा और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सहित प्रमुख क्षेत्रों के लिए जरूरी हैं। 

 

Advertisement
First Published - June 19, 2025 | 10:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement