ह्यूस्टन ्र 9 सितम्बर :भाषा : भारतीय मूल के लोगों में भारतीय भाषा एवं वैविध्यपूर्ण संस्कृति के संरक्षण एवं संवद्र्धन के मकसद से ह्यूस्टन में पिछले हफ्ते एक दो दिवसीय हिन्दी सम्मेलन आयोजित किया गया ।
16 वां अंतरराष्ट्रीय हिन्दी एसोसियेशन :आईएचए : सम्मेलन पिछले हफ्ते यहां आयोजित किया गया ।
भारतीय वाणिज्य दूत पी हरीश ने इसका का उद्घाटन किया जिसे हिन्दी एवम युवा वर्ग नाम दिया गया ।
सम्मेलन में नौ सौ से अधिक लोगों ने शिरकत की । इसमें नृत्य ्र नाटक और संगीत कार्यक्रमों के अलावा हिन्दी साहित्य पर विभिन्न कार्यशालाओं और सेमीनारों का आयोजन किया गया ।
सम्मेलन का का समापन हास्य कवि सम्मेलन से हुआ जिसमें गजेन्द्र सोलंकी ्र अर्चना पांडा और अभिनव शुक्ला जैसे कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
सम्मेलन का आयोजन अमेरिका में प्रतिष्ठित हिंदी संस्थान आईएचए ने किया जिसकी स्थापना 1980 में प्रख्यात विद्वान दिवंगत डा. कुंवर चंद्र प्रकाश सिंह ने की थी ।
भाषा