Business Standard
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्स
अन्य समाचार पासपोर्ट से छेड़छाड़ और स्टाम्प धोखाधड़ी मामले में छह लोग गिरफ्तार
'

पासपोर्ट से छेड़छाड़ और स्टाम्प धोखाधड़ी मामले में छह लोग गिरफ्तार

PTI

- April,09 2019 4:43 AM IST

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में इंग्लिश लैंग्वेज टीचिंग सिस्टम (आईईएलटीएस) के कोच सौरभ, हर्बल उत्पाद के व्यावसायी विक्की तथा दो एजेंट सचिन कुमार तथा मुकेश गोयल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कनाडा जाने के इच्छुक दंपति रवीन्द्र सिंह और पत्नी सुनीता कुमारी को एजेंटों से फर्जी स्टाम्प हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई एयरपोर्ट) संजय भाटिया ने बताया कि एक और दो मार्च की दरम्यानी रात को दो भारतीय नागरिक सुनीता कुमार और रवीन्द्र सिंह के पास फर्जी भारतीय आव्रजन स्टाम्प होने का संदेह होने की शिकायत मिली। वे एयर कनाडा से कनाडा जाने वाले थे।

उन्होंने बताया कि उनके यात्रा दस्तावेज की जांच के दौरान पता चला कि आव्रजन यात्री लॉग में दंपति की यात्रा का कोई इतिहास नहीं था और उनके पासपोर्ट में लगा आव्रजन स्टाम्प फर्जी है।

उन्होंने बताया कि जांच से पता चला कि कुमारी और सिंह कनाडा में बसना चाहते थे। उन्होंने अपने मित्र श्याम से संपर्क किया, जिसने उन्हें हरियाण के कुरुक्षेत्र में एक दुकान चलाने वाले एजेंट विक्की से मिलवाया।

विक्की ने कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर उनसे छह लाख रुपए वसूले। उसने दूसरे एजेंट सचिन कुमार की मदद से उन्हें चंडीगढ भेजा और वीजा की व्यवस्था की।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement