facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

LPG Price Hike: बढ़ गए 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम, जानिए नई कीमत

Advertisement

19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, दिल्ली में कीमत 1,740.50 रुपये

Last Updated- February 01, 2026 | 9:31 AM IST
LPG Price Hike

रविवार की सुबह कमर्शियल एलपीजी इस्तेमाल करने वालों के लिए झटका लेकर आई। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। कीमत में 49 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब यह सिलेंडर 1,740.50 रुपये में मिलेगा। जहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम जस के तस रखे गए हैं, वहीं होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ा है। खाना बनाने की लागत बढ़ने से उनकी परेशानी फिर बढ़ गई है।

पहले राहत, अब फिर झटका

इससे पहले भी तेल कंपनियां कमर्शियल गैस के दाम बढ़ा चुकी हैं। पिछली बार 19 किलो वाला सिलेंडर 111 रुपये महंगा हुआ था। तब दिल्ली में इसकी कीमत 1,580.50 रुपये से बढ़कर 1,691.50 रुपये हो गई थी।

राहत का दौर खत्म?

पिछले कुछ महीनों तक कमर्शियल गैस के दाम नरम थे। अप्रैल 2025 से अब तक छह बार कीमतें घटाई गई थीं और कुल 223 रुपये तक की राहत मिली थी। लेकिन अब एक के बाद एक बढ़ोतरी से कारोबारियों की चिंता फिर बढ़ती नजर आ रही है।

Advertisement
First Published - February 1, 2026 | 9:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement