facebookmetapixel
Budget 2026: बजट में आम आदमी के लिए क्या-क्या? जानें वित्त मंत्री के पिटारे से आपके लिए क्या निकलाBudget 2026: निवेशकों को डबल झटका! STT बढ़ोतरी से ट्रेडिंग होगी महंगी, शेयर बायबैक पर लगेगा टैक्सBudget 2026 Highlights: टैक्स, फॉर्मा से लेकर हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर तक! वित्त मंत्री के ये 10 बड़े ऐलानBudget 2026 में MSME को बड़ी राहत, ‘चैंपियन’ योजना के लिए ₹10 हजार करोड़ का कोषBudget 2026: चीन की बढ़त को चुनौती, कंटेनर सेक्टर के लिए ₹10,000 करोड़ का ऐलानBudget 2026: ₹22 हजार करोड़ से ₹40 हजार करोड़, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को सुपर बूस्टBudget 2026: 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट, बढ़ेगी ITR फाइल करने की डेडलाइनBudget 2026: इंफ्रा के लिए ₹12.2 लाख करोड़, मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स को बड़ा बूस्टBudget 2026: देश के 15 ऐतिहासिक स्थल बनेंगे ग्लोबल टूरिज्म हब, लोथल और सारनाथ का अब बदलेगा पूरा स्वरूपBudget 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर का बजट बढ़ाकर ₹40,000 करोड़ करने का प्रस्ताव; शेयर 6% तक उछले

Gold-Silver ETFs: एक दिन में 15% तक की तगड़ी गिरावट, जानें टॉप 5 में किसे लगा सबसे बड़ा झटका

एक दिन में ETF में भारी गिरावट, टॉप 5 में किसे लगा सबसे बड़ा झटका

Last Updated- February 01, 2026 | 10:17 AM IST
Gold and Silver ETFs

Gold and Silver ETF Crash: देश की नजरें आज बजट पर टिकी हैं, लेकिन उससे पहले कमोडिटी बाजार से एक बड़ा झटका सामने आया है। पिछले सप्ताह गुरुवार को रिकॉर्ड ऊंचाई छूने वाला सोना और चांदी अब बुरी तरह फिसल गए हैं। शुक्रवार को दोनों धातुएं अपने ऑल टाइम हाई से औंधे मुंह गिर पड़ीं और गिरावट का असर रविवार को भी बाजार पर साफ दिख रहा है। ऊपरी स्तर से सोना अब तक करीब 45 हजार रुपये या लगभग 25 फीसदी टूट चुका है। चांदी की गिरावट और भी गहरी है। यह अपने पीक से करीब 1.54 लाख रुपये या 37 फीसदी नीचे आ चुकी है।

MCX पर भारी दबाव

एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 4,489 रुपये टूटकर 1,45,164 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,49,653 रुपये था। कारोबार के दौरान इसमें और कमजोरी आई और यह 13,468 रुपये गिरकर 1,36,185 रुपये तक फिसल गया। चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट भी दबाव में रहा। यह 7,099 रुपये गिरकर 2,84,826 रुपये पर खुला। पिछले बंद स्तर 2,91,925 रुपये से फिसलते हुए कारोबार के दौरान यह 26,273 रुपये टूटकर 2,65,652 रुपये तक आ गया।

Gold and Silver ETF भी नहीं बच पाए

सोना-चांदी के दाम गिरते ही गोल्ड और सिल्वर ETF पर भी मार पड़ी। बाजार में ज्यादातर गोल्ड ETF और सिल्वर ETF एक ही दिन में तेज गिरावट के साथ लाल निशान में नजर आए। खासतौर पर सिल्वर ETF में ज्यादा गिरावट दिखी, क्योंकि चांदी की कीमतों में बड़ी कमजोरी आई है। हालांकि, एक साल के हिसाब से कई ETF अब भी मजबूत रिटर्न दिखा रहे हैं, लेकिन मौजूदा गिरावट ने छोटे निवेशकों की बेचैनी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: बजट से पहले सोने-चांदी में तेज गिरावट, रिकॉर्ड हाई से चांदी ₹1.54 लाख और सोना ₹44,888 टूटा

Gold ETF में क्या रहा हाल

गोल्ड ETF 1-दिन की गिरावट
Tata Gold ETF -9.00%
Nippon India ETF Gold BeES -7.15%
Zerodha Gold ETF -8.76%
ICICI Prudential Gold ETF -9.64%
SBI Gold ETF -8.04%

सोने की कीमत गिरते ही गोल्ड ETF में भी तेज कमजोरी दिखी। खबर लिखे जाने तक, टाटा गोल्ड ETF, निप्पॉन इंडिया गोल्ड बीईएस, जेरोधा गोल्ड ETF, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ETF और एसबीआई गोल्ड ETF- सभी में एक दिन में करीब 7 से 10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, एक साल के नजरिये से देखें तो इन ETF ने अब भी करीब 95 से 102 फीसदी तक का मजबूत रिटर्न दिया है।

Silver ETF में ज्यादा चोट

सिल्वर ETF 1-दिन की गिरावट
Tata Silver ETF -9.98%
Nippon India Silver ETF -11.86%
Zerodha Silver ETF -14.87%
SBI Silver ETF -8.97%
ICICI Prudential Silver ETF -10.12%

चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट का असर सिल्वर ETF पर और गहरा पड़ा। खबर लिखे जाने तक, टाटा सिल्वर ETF, निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF, जेरोधा सिल्वर ETF, एसबीआई सिल्वर ETF और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सिल्वर ETF में एक ही दिन में करीब 9 से 15 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली।

हालांकि, बीते एक साल में सिल्वर ETF ने जबरदस्त रिटर्न दिया है। कई सिल्वर ETF में एक साल का रिटर्न 280 से 300 फीसदी तक पहुंच चुका है, लेकिन मौजूदा गिरावट ने छोटे निवेशकों को सतर्क कर दिया है।

हेज फंड्स ने चांदी और सोने पर दांव घटाए

केडिया एडवाइजरी के मुताबिक, बड़ी गिरावट से पहले हेज फंड्स ने चांदी पर अपने दांव कम कर दिए थे। अमेरिकी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 27 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में हेज फंड और बड़े निवेशकों ने चांदी में अपनी नेट-लॉन्ग पोजिशन 36 फीसदी घटाकर 7,294 कॉन्ट्रैक्ट कर दी। यह पिछले करीब 23 महीनों का सबसे निचला स्तर है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सोने को लेकर तेजी के दांव में भी कमी आई है। गोल्ड पर लगाए गए बुलिश दांव घटकर आठ हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।

First Published - February 1, 2026 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट