facebookmetapixel
Advertisement
ऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेज

Budget Day Stock: मार्केट एक्सपर्ट ने बताया बजट डे के लिए मल्टीबैगर PSU स्टॉक, चेक कर लें टारगेट प्राइस

Advertisement

Budget Day Stock: चॉइस ब्रोकिंग के के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगाड़िया ने पीएसयू स्टॉक एनटीपीसी (NTPC) को बजट डे 2026 की पिक के रूप में चुना है।

Last Updated- January 31, 2026 | 12:03 PM IST
Stocks to buy today

Budget Day Stock: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल लोकसभा में वित्त वर्ष 2026–27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह पहली बार होगा जब केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। बजट भाषण आम लोगों और कारोबारियों समेत वित्तीय बाजारों के लिए बेहद अहम माना जाता है। बजट के नजदीक आने के साथ शेयर बाजार के निवेशक उन शेयरों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं जिनमें मजबूत तकनीकी संकेत और स्पष्ट ट्रेंड नजर आ रहा है।

ब्रोकरेज हॉउस चॉइस ब्रोकिंग के के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगाड़िया ने पीएसयू स्टॉक एनटीपीसी (NTPC) को बजट डे 2026 की पिक के रूप में चुना है। इस पीएसयू शेयर में डेली चार्ट पर मजबूत ब्रेकआउट देखने को मिला है और मोमेंटम इंडिकेटर्स भी बेहतर हो रहे हैं।

Also Read: Budget 2026: कब और कहां देखें निर्मला सीतारमण का भाषण, डेट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

सुमीत बगाड़िया के मुताबिक, हालिया प्राइस मूवमेंट से शेयर में लगातार मजबूत मांग का संकेत मिलता है और शॉर्ट टर्म में इसमें तेजी का रुझान बने रहने की संभावना को मजबूती मिलती है।

NTPC: टारगेट प्राइस: ₹383/400

सुमीत बगाड़िया ने कहा कि टेक्नीकल आउटलुक से NTPC शेयर में लगातार हायर हाई और हायर लो का पैटर्न बना हुआ है। इससे यह साफ होता है कि लंबे समय में शेयर का तेजी का ट्रेंड मजबूत बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि यह शेयर अपने शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म EMA से ऊपर मजबूती से ट्रेड कर रहा है। यह ट्रेंड की ताकत को दिखाता है। हाल ही में शेयर में हल्की गिरावट के बाद निचले स्तरों पर इसे मजबूत सपोर्ट मिला और अच्छी वॉल्यूम के साथ इसमें फिर से तेजी आई। इससे यह संकेत मिलता है कि यहां बिकवाली नहीं, बल्कि खरीदारी हो रही है।

एक्सपर्ट के अनुसार, गिरावट की स्थिति में शेयर को 340 रुपये के आसपास मजबूत सपोर्ट मिल सकता है। यह वही स्तर है जहां पहले ब्रेकआउट हुआ था और जहां 200-डे EMA भी मौजूद है। इन दोनों तकनीकी सपोर्ट का एक साथ होना शेयर को मजबूती देता है और शॉर्ट टर्म में गिरावट का जोखिम सीमित करता है।

स्टॉक का प्रदर्शन

एनटीपीसी लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 2.30 रुपये या 0.64 प्रतिशत गिरकर 355.80 पर बंद हुए। हाल के समय में इस शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली है। पिछले एक साल में शेयर ने करीब 11% का रिटर्न दिया है। बीते छह महीनों में इसमें 6.7%, पिछले तीन महीनों में 2.7% और पिछले एक महीने में करीब 10% की बढ़त दर्ज की गई है। यह शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर 371.10 रुपये से सिर्फ 2% नीचे है, जिसे मार्च 2025 में छुआ गया था। वहीं, शेयर ने अपना 52 वीक लो लेवल 292 रुपये फरवरी 2025 में देखा था। पिछले 5 सालों में इस शेयर ने निवेशकों को 300% से ज्यादा का रिटर्न दिया है, यानी यह एक मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है।

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - January 31, 2026 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement