facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Budget 2026: कब और कहां देखें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की लाइव स्ट्रीमिंग

Advertisement

Budget 2026 date and time: इस साल के बजट से बड़े ऐलानों की बजाय लगातार सुधार और लंबे समय के लक्ष्यों पर जोर रहने की उम्मीद है।

Last Updated- February 01, 2026 | 7:59 AM IST
Budget 2026

Budget 2026 date and time: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (1 फरवरी) लोकसभा में वित्त वर्ष 2026–27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह पहली बार होगा जब केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। बजट भाषण आम लोगों और कारोबारियों समेत वित्तीय बाजारों के लिए बेहद अहम माना जाता है। इसमें सरकार की बड़ी नीतियों, टैक्स में संभावित बदलावों और देश की आर्थिक वृद्धि व महंगाई को लेकर संकेत मिलते हैं।

केंद्रीय बजट 2026 रविवार, 1 फरवरी 2026 को पेश किया जाएगा। बजट भाषण सुबह 11 बजे संसद में शुरू होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यह भाषण लोकसभा में देंगी। उनका भाषण करीब 60 से 90 मिनट तक चल सकता है। बजट भाषण के बाद इससे जुड़े सभी दस्तावेज लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में पेश किए जाएंगे।

कहां देख सकेंगे लाइव

बजट भाषण नई दिल्ली के संसद भवन में होगा। इसे टीवी पर दूरदर्शन और संसद टीवी पर लाइव देखा जा सकेगा। प्रसारण भाषण शुरू होने से कुछ देर पहले ही शुरू हो जाएगा। इसके अलावा, बजट भाषण को ऑनलाइन भी सुबह 11 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसे संसद टीवी और PIB इंडिया के YouTube चैनल indiabudget.gov.in और अन्य सरकारी वेबसाइटों पर देखा जा सकता है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की वेबसाइट पर भी बजट भाषण की लाइव स्ट्रीम उपलब्ध होगी। इसके साथ ही वहां पल-पल के अपडेट, बजट पर रिएकशन और भाषण के बाद पूरी बारीकी से जानकारी भी दी जायेगी।

अगर कोई बजट भाषण लाइव नहीं देख पाता है, तो बाद में इसे संसद टीवी और प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के YouTube चैनलों पर दोबारा देखा जा सकेगा। बजट से जुड़े सभी आधिकारिक दस्तावेज, जैसे बजट सार, टैक्स प्रस्ताव और खर्च का पूरा ब्योरा, indiabudget.gov.in और PIB की वेबसाइट पर डाल दिए जाएंगे।

बजट से क्या उम्मीदें ?

इस साल के बजट से बड़े ऐलानों की बजाय लगातार सुधार और लंबे समय के लक्ष्यों पर जोर रहने की उम्मीद है। इनकम टैक्स को लेकर खास तौर पर मीडिल क्लास की नजरें रहेंगी। हालांकि पिछले साल राहत मिलने के बाद टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव की संभावना कम मानी जा रही है।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च मजबूत बना रह सकता है, जबकि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए खेती के डिजिटलीकरण और राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 के तहत सहकारी क्षेत्र को आगे बढ़ाने पर फोकस किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - January 31, 2026 | 9:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement