facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

बजट से पहले सोने-चांदी में तेज गिरावट, रिकॉर्ड हाई से चांदी ₹1.54 लाख और सोना ₹44,888 टूटा

Advertisement

Gold and Silver Rate today: सोना अपने रिकॉर्ड हाई से सोना करीब 45 हजार (25%) और चांदी 1,54 लाख (37%) टूट चुकी है।

Last Updated- February 01, 2026 | 10:09 AM IST
Gold and Silver Price today
MCX पर सोना ₹4,489 की गिरावट के साथ ₹1,45,164 के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह ₹1,36,185 पर आ गया था।

Gold and Silver Rate today: आम बजट 2026 पेश होने के चलते रविवार (1 फरवरी) को भी घरेलू वायदा में सोने-चांदी का कारोबार हो रहा है। बाजार खुलते ही सोने-चांदी के वायदा भाव तेज गिरावट के साथ खुले। घरेलू बाजार में पिछले सप्ताह गुरुवार को दोनों के भाव सर्वोच्च स्तर छूने के बाद शुक्रवार को सर्वोच्च स्तर से औंधे मुंह गिर थे। बजट से पहले सोने चांदी के भाव में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। उच्चतम स्तर से सोना करीब 45 हजार (25%) और चांदी 1,54 लाख (37%) टूट चुकी है।

सोना रिकॉर्ड स्तर से 44 हजार लुढ़का

सोने के वायदा भाव की शुरुआत रविवार को गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 4,489 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,164 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,49,653 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 13,468 रुपये की गिरावट के साथ 1,36,185 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,46,800 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,36,185 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। इस स्तर से सोना 44,594 रुपये या 24.66 फीसदी लुढ़क चुका।

यह भी पढ़ें | Union Budget 2026 LIVE

चांदी हाई से डेढ़ लाख से ज्यादा लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 7,099 रुपये की गिरावट के साथ 2,84,826 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,91,925 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 26,273 रुपये की गिरावट के साथ 2,65,652 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,84,826 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,65,652 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव ने पिछले महीने 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। चांदी सर्वोच्च शिखर से तीसरे कारोबारी दिन 1,54,396 रुपये यानी 36.75 फीसदी तक लुढ़क चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेज गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद नरम पड़ गए। हालांकि रविवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार comex बंद है। पिछले सप्ताह गुरुवार को सोना सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 5,586.20 डॉलर के रिकॉर्ड भाव तक पहुंच गए थे, लेकिन इसके अगले दिन भाव रिकॉर्ड स्तर से तेजी से लुढ़ककर 4700 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक चले गए। इसी तरह चांदी के भाव इसी अवधि में 121.79 डॉलर के सर्वोच्च शिखर से भारी गिरावट के साथ 74 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक गिर गए थे।

MCX, Comex पर भाव 

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,49,653 1,45,164 1,36,185
चांदी 2,91,925 2,84,826 2,65,652
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,376.40 5,318.40 4,879.60
चांदी 115.88 114.42 85.25

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं) कॉमेक्स आज बंद है इसलिए भाव पिछले कारोबारी दिन के हैं।

Advertisement
First Published - February 1, 2026 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement