facebookmetapixel
Budget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कन

9 बजट, 9 साड़ी: निर्मला सीतारमण ने इस साल पहनी बैंगनी कांजीवरम साड़ी, दिखा तमिलनाडु की कला का जादू

Budget 2026: हर बार उनकी साड़ियां सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि देश की अलग-अलग जगहों की हैंडलूम और कारीगरी को हाइलाइट करती हैं

Last Updated- February 01, 2026 | 10:57 AM IST
Nirmala Sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल हैंडवोवन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी, जो तमिलनाडु की सदियों पुरानी बुनाई विरासत को सम्मान दे रही है | फोटो: PTI

Nirmala Sitharaman Budget Saree 2026: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में लगातार अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी। हर साल बजट के साथ-साथ उनकी साड़ी हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। बजट के लिए वे अलग-अलग रंगों और डिजाइन वाली हैंडलूम साड़ियां चुनती हैं, जो भारत की पुरानी बुनाई परंपरा और भारतीय कारीगरों की अदभुत कला को दिखाती हैं।

इस बार उन्होंने एक हैंडवोवन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी, जो तमिलनाडु की सदियों पुरानी बुनाई विरासत को सम्मान दे रही हैं। ये बैंगनी रंग की कट्टम कांजीवरम साड़ी है, जिसमें हल्के सुनहरे भूरे रंग के चेक (कट्टम) बने हैं और कॉफी ब्राउन बॉर्डर पर धागे का काम किया गया है।

पिछले सालों की यादगार साड़ियां

पिछले बजट में, यानी 2025-26 के केंद्रीय बजट के दौरान उन्होंने ऑफ-व्हाइट हैंडलूम सिल्क साड़ी चुनी थी। इसमें मछली के मोटिफ वाली कढ़ाई थी और सुनहरा बॉर्डर था। ये मधुबनी आर्ट को समर्पित थी, जो बिहार की पारंपरिक कला है।

Also Read: Budget 2026: बाजार को बजट से क्या उम्मीदें ? क्या अमेरिकी टैरिफ से किसी सेक्टर को मिल सकती है राहत; जानें

2024 के बजट में उन्होंने सफेद सिल्क साड़ी पहनी, जिसमें बैंगनी और गोल्डन बॉर्डर था। इससे पहले इंटरिम बजट (लोकसभा चुनाव 2024 से पहले) में नीली तसर सिल्क साड़ी थी, जिस पर कांथा हैंडीवर्क था।

2023 में लाल और काली टेम्पल बॉर्डर वाली साड़ी थी, जिसमें कसुति थ्रेडवर्क था। 2022 में उन्होंने रस्ट ब्राउन बॉमकाई साड़ी चुनी थी, जिसपर ऑफ-व्हाइट बॉर्डर डिटेलिंग था।

2021 में पहली थी मशहूर पोचमपल्ली साड़ी

2021 में लाल और ऑफ-व्हाइट सिल्क पोचमपल्ली साड़ी थी, इकत पैटर्न और ग्रीन बॉर्डर के साथ थी। 2020 में उन्होंने ब्राइट येलो-गोल्ड सिल्क साड़ी पहनी थी। उनका पहला बजट 2019 में था, तब उन्होंने सिंपल पिंक मंगलगिरी साड़ी चुनी, जो गोल्ड बॉर्डर वाली थी।

हर साल बजट में वित्त मंत्री द्वारा पहनी गई साड़ियां सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि देश की अलग-अलग जगहों की हैंडलूम और कारीगरी को हाइलाइट करती हैं। लोग इनके रंग, डिजाइन और कहानी पर खूब बात करते हैं। आज भी बजट पेश करने के दौरान उनकी ये कांजीवरम साड़ी सबकी नजरों में छाई रही।

First Published - February 1, 2026 | 10:24 AM IST

संबंधित पोस्ट