facebookmetapixel
Budget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदे

Stocks to Buy: बजट से पहले ये 3 स्टॉक टेक्निकल चार्ट पर दे रहे तेजी के संकेत, 3-4 हफ्ते में दे सकते हैं 15% तक रिटर्न

Stocks to buy: एक्सिस डायरेक्ट ने वीकली टे​क्निकल आउटलुक में कहा कि निफ्टी इस समय 25,000–24,900 के अहम सपोर्ट जोन को संभाले हुए है।

Last Updated- February 01, 2026 | 11:06 AM IST
Stocks to buy

Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार रविवार (1 फरवरी) को सपाट रुख के साथ खुले। बजट पेश होने से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। हालांकि, तिमाही नतीजों के बाद चुनिंदा स्टॉक्स में मजबूती से बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स में बढ़त देखी जा रही है। बाजार के इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्ट ने अगले एक हफ्ते के लिहाज से Bharat Electronics, Glenmark Pharmaceuticals और Ashok Leyland को टे​​क्निकल पिक चुना है।

एक्सिस डायरेक्ट ने वीकली टे​क्निकल आउटलुक में कहा कि निफ्टी इस समय 25,000–24,900 के अहम सपोर्ट जोन को संभाले हुए है। यह स्तर अगस्त 2025 से बने राइजिंग चैनल के निचले बैंड और अगस्त–जनवरी की तेजी के 61.8% फिबोनाची रिट्रेसमेंट (25,144) के आसपास बनता है।

ब्रोकरेज के अनुसार, शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए 26500-26800 की रेंज में रेजिस्टेंस है जबकि प्रॉफिट बुकिंग या सेलिंग पर 26000-25700 की रेंज में अहम सपोर्ट है। बाजार का टेक्निकल फॉर्मेशन अपट्रेंड को सपोर्ट कर रहा है। वीकली चार्ट पर निफ्टी ने लोवर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया है।

Axis Direct के टॉप 3 टे​क्निकल पिक

Bharat Electronics

एक्सिस डायरेक्ट ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पर खरीदारी की सलाह दी है। बाय रेंज 440 से 431 रुपये है और 185 का स्टॉपलॉस रखना है। मौजूदा लेवल से स्टॉक अगले 3-4 हफ्ते में 12%–15% का अपसाइड दिखा सकता है।

वीकली चार्ट पर बीईएल (BEL) ने 432 के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दिया है। इससे Ascending Triangle का पैटर्न पूरा हो गया है और मीडियम टर्म अपट्रेंड जारी रहने के संकेत मिले हैं। यह तेजी बढ़ते वॉल्यूम के साथ आई है। इससे बाजार में निवेशकों की मजबूत भागीदारी दिखती है। शेयर फिलहाल अपने 20, 50, 100 और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है, जो तेजी के रुझान को और मजबूत करता है।

image.png

मोमेंटम इंडिकेटर्स भी पॉजिटिव हैं। वीकली आरएसआई ऊपर की ओर बढ़ रहा है और अपनी रेफरेंस लाइन के ऊपर टिका है। साथ ही एक नीचे की ओर जाती ट्रेंडलाइन के ऊपर निकल चुका है। यह स्थिति स्टॉक में ब्रेकआउट की पुष्टि करता है। यह शेयर में 487–500 के स्तर तक तेजी की संभावना दिखाता है।
इस ट्रेड के लिए होल्डिंग पीरियड 3 से 4 हफ्ते का रखा जा सकता है।

Glenmark Pharmaceuticals

ब्रोकरेज ने ग्लेनमार्क फार्मा पर भी ‘BUY’ की सलाह दी है। बाय रेंज 2000 से 1960 से रुपये है और 1900 का स्टॉपलॉस रखना है। मौजूदा लेवल से स्टॉक अगले 3-4 हफ्ते में 8%–11% का अपसाइड दिखा सकता है।

वीकली चार्ट पर ग्लेनमार्क मई 2025 से बने अपने मीडियम टर्म अपट्रेंड के ऊपर मजबूती से टिका हुआ है। हाल ही में शेयर ने इस ट्रेंडलाइन को सपोर्ट के रूप में टेस्ट किया और वहां से तेज उछाल दिखाया। इससे अहम स्तरों पर मजबूती के संकेत मिलते हैं।

image.png

ब्रोकरेज के अनुसार, डेली चार्ट पर भी तेजी का संकेत मजबूत हुआ है। शेयर ने इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर्स पैटर्न के ऊपर साफ ब्रेकआउट दिया है। यह एक जाना-माना रिवर्सल पैटर्न है, जो शॉर्ट टर्म में आगे और तेजी की संभावना दिखाता है।

Ashok Leyland

ब्रोकरेज की टेक्निकल पिक लिस्ट में तीसरा नाम अशोक लेलैंड है। बाय रेंज 195 से 191 रुपये रखी गई है और 185 का स्टॉपलॉस रखना है। मौजूदा लेवल से स्टॉक अगले 3-4 हफ्ते में 8%–11% का अपसाइड दिखा सकता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि वीकली चार्ट पर अशोक लेलैंड मजबूत अपट्रेंड में बना हुआ है। शेयर लगातार ऊंचे हाई और ऊंचे लो बना रहा है और अपनी ऊपर की ओर जाती ट्रेंडलाइन के ऊपर टिका है।

पिछले तीन हफ्तों से शेयर 176–193 रुपये के दायरे में कंसोलिडेट कर रहा था। इस हफ्ते इसमें मजबूत ब्रेकआउट देखने को मिला है। इससे अपट्रेंड के दोबारा शुरू होने के संकेत मिले हैं। हाल ही में शेयर को अगस्त–जनवरी की तेजी के 23% फिबोनाची रिट्रेसमेंट के पास, करीब 174 के स्तर पर सपोर्ट मिला। यहां से शेयर ने शॉर्ट टर्म का बेस बनाया और फिर तेज उछाल दिखाया।

image.png

ब्रोकरेज के अनुसार, मोमेंटम इंडिकेटर्स भी पूरी तरह पॉजिटिव हैं। डेली और वीकली दोनों RSI ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं और अपनी रेफरेंस लाइनों के ऊपर बने हुए हैं। इससे तेजी का नजरिया और मजबूत होता है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में ट्रेडिंग या निवेश जो​​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से जरूर पराशर्म कर लें।)

First Published - February 1, 2026 | 11:06 AM IST

संबंधित पोस्ट