facebookmetapixel
Stock Market Today: वेनेजुएला संकट के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, जानें कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआतStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआई

Viacom18 ने 951 करोड़ रुपये में खरीदे Women IPL के पांच साल के मीडिया राइट्स

Last Updated- January 16, 2023 | 9:59 PM IST
Indian Women Cricket Team

Viacom18 ने इस साल से शुरू हो रहे महिला IPL के मीडिया राइट्स पांच सालों के लिए खरीद लिए है। एक नीलामी में Viacom18 ने 951 करोड़ रुपये में पांच साल यानी कि साल 2023 से लेकर साल 2027 तक के लिए मीडिया राइट्स लिए हैं। एक के हिसाब से ये राशि 7.09 करोड़ प्रति मैच है।

इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने सोमवार को ट्वीट करके बताया।

 

महिला IPL के मीडिया अधिकारों के लिए डिज्नी-स्टार, सोनी-जी और वायकॉम18 मैदान में थे। बीसीसीआईको मीडिया अधिकारों की बिक्री से लगभग 1,100-1,250 करोड़ रुपये, और करीब 220-250 करोड़ रुपये सालाना के राजस्व की उम्मीद थी। बता दें, महिला आईपीएल में हर साल कुल 22 मैच होने हैं।

इसके बाद 25 जनवरी को अब महिला आईपीएल में पांच टीमों की नीलामी होगी। महिला आईपीएल की टीमों के लिए आठ पुरुष आईपीएल फ्रैंचाइजी ने टेंडर भरा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स शामिल हैं।

इच्छुक पार्टियों को 23 जनवरी तक डब्ल्यूआईपीएल (WIPL) टीमों के लिए अपनी बोलियां जमा करनी हैं। डब्ल्यूआईपीएल के लिए 10 शहरों को चुना गया है। इनमें अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, इंदौर, लखनऊ और मुंबई शामिल हैं।

First Published - January 16, 2023 | 1:30 PM IST

संबंधित पोस्ट