facebookmetapixel
Advertisement
Eternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकसबाजार की गिरावट में FMCG अकेला क्यों बचा? Nestle पर ब्रोकरेज रिपोर्ट में छिपा है जवाबभारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में बड़ी छलांग, एक साल में दोगुनी बढ़कर 47 लाख मेगावॉट हुईगिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा की तैयारी, कंपनियों में अनुपालन को लेकर असमंजसDelhi Metro Updates: सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, चेक करें डीटेल

टीवीएस मोटर, बीएमडब्ल्यू मोटराड में करार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:49 PM IST

टीवीएस मोटर कंपनी और वैश्विक वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू मोटराड ने इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी में आपसी सहयोग के लिए आज एक करार की घोषणा की। दोनों कंपनियों ने साथ मिलकर अगले 24 महीनों में अपने पहले ई-दोपहिया वाहन को बाजार में उतारने की योजना बनाई है।
इस करार के तहत दोनों कंपनियों ने साथ मिलकर नए प्लेटफॉर्म एवं भविष्य की प्रौद्योगिकी को विकसित करने का लक्ष्य रखा है जिसमें शहरी बाजार के लिए इलेकिट्रक दोपहिया वाहनों का उत्पादन भी शामिल है। टीवीएस मोटर के संयुक्त प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने कहा, ‘हम दोपहिया वाहनों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। शहरी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए हमारी नजर वैश्विक बाजार में अगली पीढ़ी के ग्राहकों पर होगी।’
दोनों कंपनियों ने 9 साल पहले वैश्विक बाजार के लिए 500 सीसी के दायरे वाली मोटरसाकिल विकसित करने के लिए हाथ मिलाया था। इस साझेदारी के तहत 310 सीसी प्लेटफॉर्म पर तीन उत्पाद बीाएमडब्ल्यू जी 310 आर, बीएमडब्ल्यू 310 जीएस और टीवीएस मोटर कंपनी का टीवीएस अपाचे आरआर 310 मॉडल उतारे गए थे। अब दोनों कंपनियां साथ मिलकर इलेक्ट्रिक दोपहिया बनाने की तैयारी कर रही हैं।

Advertisement
First Published - December 15, 2021 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement