facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 1 बनी Asian Games में गोल्ड मेडल जीतने वाली सात्विक और चिराग की जोड़ी

सात्विक और चिराग की यह जोड़ी Asian Games 2023 में गोल्ड के साथ ही महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण, साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की लिस्ट में शामिल हो गई है।

Last Updated- October 10, 2023 | 4:59 PM IST
The pair of Satwik and Chirag, who won gold medal in the Asian Games, became number 1 in the world ranking
PTI

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष जोड़ी हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज होने वाली पहली भारतीय युगल जोड़ी बनी।

बीते शनिवार को हांगझोउ में एशियाई खेलों में भारत के लिए बैडमिंटन का पहला स्वर्ण पदक जीने वाले सात्विक और चिराग दो स्थान के फायदे से BWF की लेटेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। यह जोड़ी इसके साथ ही महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण, साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की लिस्ट में शामिल हो गई है जिन्होंने नंबर एक विश्व रैंकिंग हासिल की।

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडलिस्ट जोड़ी ने हराया था साउथ कोरियाई टीम को

राष्ट्रमंडल खेलों के पिछले चैंपियन और एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक और चिराग ने रविवार को हुए एशियाई खेलों के फाइनल में चोइ सोलग्यु और किम वोनहो की दक्षिण कोरिया की जोड़ी को सीधे गेम में 21-18 21-16 से हराया था।

सात्विक और चिराग ने अप्रैल में दुबई में एशियाई चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता था। यह जोड़ी जून में इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतकर BWF सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

लेटेस्ट खबरों की अपडेट नहीं मिल रही? हमारी टॉप स्टोरी सीधे अपने WhatsApp पर पाएं। अभी जुड़ें।

कैसा रहा कुछ अन्य खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस?

महिला एकल में पीवी सिंधू एशियाई खेलों में पदक जीतने में नाकाम रहने के बावजूद दो स्थान के फायदे से 13वें पायदान पर पहुंच गई हैं। एशियाई खेलों में कांस्य पदक के रूप में पुरुष एकल में भारत को 41 साल बाद पदक दिलाने के बावजूद एचएस प्रणय एक स्थान के नुकसान से विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर हैं। टीम स्पर्धा में रजत पदक के दौरान अपने दोनों एकल मुकाबले जीतने वाले लक्ष्य सेन भी एक स्थान के नुकसान से 15वें नंबर पर हैं। किदांबी श्रीकांत एक स्थान के फायदे से 20वें पायदान पर हैं। गायत्री गोपीचंद और त्रीशा जॉली की महिला युगल जोड़ी भी एक स्थान आगे बढ़कर 16वें स्थान पर है।

First Published - October 10, 2023 | 4:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट