facebookmetapixel
सरकार का बड़ा प्लान! क्या मुंबई 2029 तक जाम और भीड़ से मुक्त हो पाएगीसस्ते स्टील पर बड़ा प्रहार! भारत ने वियतनाम पर 5 साल का अतिरिक्त टैक्स लगाया45% तक मिल सकता है रिटर्न! शानदार नतीजों के बाद Vodafone Idea, Bharti Airtel में तगड़ी तेजी का सिग्नलदिग्गज Defence Stock बन सकता है पोर्टफोलियो का स्टार, ब्रोकरेज का दावा- वैल्यूएशन तगड़ा; 35% रिटर्न का मौका2025 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी भारत की GDP, मूडीज ने जताया अनुमान35% गिर सकता है ये सरकारी Railway Stock! ब्रोकरेज का दावा, वैल्यूएशन है महंगाक्या सोने की बढ़ती कीमतें आने वाली महंगाई का संकेत दे रही हैं? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा संकेतPhysicsWallah या Emmvee या Tenneco! किस IPO में पैसा लगाने रहेगा फायदेमंद, जान लेंPhysicsWallah IPO: सब्सक्राइब करने का आखिरी मौका, जानें GMP और ब्रोकरेज का नजरियाGold and Silver Price Today: सोना ₹1.26 लाख के पार, चांदी ₹1.64 लाख के करीब; दोनों मेटल में जोरदार तेजी

PAK vs NZ: Fakhar Zaman ने खेली 180 रनों की पारी, पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया

Last Updated- April 30, 2023 | 11:52 AM IST
Asia cup 2023: Ashwin's big statement, Pakistan is a dangerous team

फखर जमां के लगातार दूसरे शतक की मदद से पाकिस्तान ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट की आसान जीत दर्ज की। पहले एकदिवसीय में 117 रन की पारी खेलने वाले फखर ने दूसरे एकदिवसीय में 144 गेंद में 180 रन बनाए जिससे पाकिस्तान की टीम इस प्रारूप में अपने दूसरे सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही।

न्यूजीलैंड ने डेरिल मिशेल (119 गेंद में 129 रन, आठ चौके, तीन छक्के) के लगातार दूसरे शतक और करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी से पांच विकेट पर 336 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने इसके जवाब में फखर की शानदार पारी की बदौलत 48.2 ओवर में ही तीन विकेट पर 337 रन बनाकर आसान जीत हासिल की और पांच मैच की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली।

न्यूजीलैंड ने अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद फखर को दो जीवनदान दिए जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और छह छक्के मारे। फखर ने इसके अलावा कप्तान बाबर आजम (65) के साथ 135 और रिजवान (नाबाद 54) के साथ 119 रन की अटूट साझेदारी की। फखर ने न्यूजीलैंड के स्पिनरों ईश सोढ़ी (79 रन पर एक विकेट) और रचिन रविंद्र (बिना विकेट के 75 रन) को निशाना बनाया। इन दोनों स्पिनरों ने 20 ओवर में 154 रन लुटाए।

इससे पहले मिशेल ने लैथम (85 गेंद में 98 रन, आठ चौके, एक छक्का) के साथ तीसरे विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। सलामी बल्लेबाज चाड बोवेस ने भी 51 रन का योगदान दिया। मिशेल और लैथम की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम अंतिम 10 ओवर में 98 रन जोड़ने में सफल रही। पाकिस्तान की ओर से हारिस राउफ ने 78 रन देकर चार विकेट चटकाए।

First Published - April 30, 2023 | 11:52 AM IST

संबंधित पोस्ट