facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

ODI World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान के मैच की तारीख आई सामने, पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से

Last Updated- May 10, 2023 | 6:32 PM IST
ODI World Cup 2023: India-Pakistan match date revealed, first match from Australia

वनडे वर्ल्ड कप इस साल के अंत में भारत में आयोजित किया जाना है। ऐसे में हर किसी को इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का इंतजार है। बहरहाल, क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट का मैच 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगा।

वैसे अभी तक बीसीसीआई ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी नहीं किया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मौजूदा आईपीएल के समाप्त होते ही शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा करने को लेकर पाकिस्तान टीम ने हामी भर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेलने के लिए तैयार नहीं है लेकिन अगर वे सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचते हैं, तो इस स्टेडियम में खेलने को तैयार हैं। गौर करने वाली बात है कि साल 2011 के बाद वनडे वर्ल्ड कप भारत में लौट रहा है।

Also read: इमरान को कोर्ट से मिला झटका, तोशखाना मामले में दोषी करार

2011 में भारत ने वनडे इतिहास में दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद 2015 और 2019 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल खेलकर बाहर हो गई। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर से वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम करें।

First Published - May 10, 2023 | 6:29 PM IST

संबंधित पोस्ट