मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

इमरान को कोर्ट से मिला झटका, तोशखाना मामले में दोषी करार

पाकिस्तान की एक अदालत ने इमरान खान को बुधवार को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में आरोपित किया, जो एक दिन पहले गिरफ्तार हुए पूर्व प्रधानमंत्री के लिए एक और नया संकट है। खान (70) को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर में मंगलवार…

इमरान खान और कुरैशी को हाई-प्रोफाइल कैदी का दर्जा, जेल में करना होगा काम , Pakistan: Imran Khan and Qureshi given the status of high-profile prisoners, will have to work in jail

Pakistan: Imran Khan and Qureshi given the status of high-profile prisoners, will have to work in jail

Last Updated: मई 10, 2023 | 5:34 PM IST

पाकिस्तान की एक अदालत ने इमरान खान को बुधवार को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में आरोपित किया, जो एक दिन पहले गिरफ्तार हुए पूर्व प्रधानमंत्री के लिए एक और नया संकट है। खान (70) को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर में मंगलवार को अर्द्धसैनिक बल ने गिरफ्तार कर लिया। खान, प्रधानमंत्री रहने के दौरान तोशाखाना से एक महंगी घड़ी सहित अन्य तोहफे खरीदने और लाभ हासिल करने के लिए उन्हें बेचने के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

तोशाखाना की स्थापना 1974 में की गई थी। यह विभाग कैबिनेट डिवीजन के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है। शासकों,सांसदों, नौकरशाहों और अधिकारियों को अन्य देशों के शासनाध्यक्षों तथा विदेशी गणमान्य लोगों से मिले महंगे तोहफे तोशाखाना में रखे जाते हैं।

Also read: ड्रैगन ने की जवाबी कार्रवाई, कहा- 13 मई तक चीन छोड़कर चले जाएं कनाडा के एंबेस्डर

बुधवार को, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष को तोशाखाना मामले में अदालत ने आरोपित किया। खान जिला एवं सत्र अदालत में पेश किये गये, जहां न्यायाधीश हुमायूं दिलावर ने मामले की सुनवाई की। यह मामला पिछले साल पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने दायर किया था और खान पिछले महीनों में कई सुनवाई में पेश नहीं हुए थे।

Advertisement