दुनिया की सबसे फेमस क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की नीलामी 19 दिसंबर को UAE के दुबई में होगी। ऐसा पहली बार हो रहा है जब IPL की नीलामी भारत के बाहर हो रही हो। ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजी के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने की डेडलाइन यानी अंतिम तारीख 26 नवंबर तय की गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2024 की नीलामी में, हर टीम के लिए सैलरी पर्स 100 करोड़ रुपये होगा। बता दें कि यह IPL 2023 के दौरान खिलाड़ियों की नीलामी में लगाई गई बोली से 5 करोड़ रुपये ज्यादा है।
IPL 2024 की नीलामी गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे के साथ होगी। ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर तेज गेंदबाज मिचल स्टार्क (Mitchell Starc ) IPL में वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि वह इस सीजन में खेलना चाहते हैं।
टाटा आईपीएल (TATA IPL) 2024 से पहले चल रही टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ट्रेडिंग विंडो के दौरान रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd ) को मुंबई इंडियंस (MI) ने खरीद लिया है। शेफर्ड की मौजूदा फीस 50 लाख रुपये है, जिस रेट पर उन्हें MI के लिए खरीदा गया है। बता दें कि शेफर्ड ने LSG और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की ओर से खेलते हुए 4 आईपीएल मैच खेले हैं।
| IPL टीम | पर्स में बची रकम (करोड़ रुपये) |
| पंजाब किंग्स | 12.20 |
| मुंबई इंडियंस | 0.05 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 6.55 |
| गुजरात टाइटन्स | 4.45 |
| डेल्ही कैपिटल्स | 4.45 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | 3.55 |
| राजस्थान रॉयल्स | 3.35 |
| रॉय चैलेंजर बेगलूरु | 1.75 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 1.65 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 1.5 |
| नोट- यह डेटा 3 नवंबर, 2023 तक के हिसाब से है। |