Skip to content
  बुधवार 7 जून 2023
Trending
June 7, 2023सरकार ने कोयला एवं लिग्नाइट खोज योजना के लिए 2,980 करोड़ रुपये मंजूर किएJune 7, 2023बैंक कस्टमर केयर कॉल का जवाब नहीं देते? अब RBI कर सकता है जल्द बदलावJune 7, 2023सर्वे में खुलासा, कार्यस्थलों पर तेजी से बदलाव ला रहा है AIJune 7, 2023Omaxe Builder के चेयरमैन सहित छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जJune 7, 2023आधे घंटे में पहुंचेंगें IGI से जेवर एयरपोर्ट, अगले साल से शुरू हो सकता है सफर, जानें क्या है पूरा प्लानJune 7, 2023Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामत का ऐलान, अपनी आधी संपत्ति को करेंगे दानJune 7, 2023प्रवासियों के लिए भारत का सबसे महंगा शहर है मुंबई, ग्लोबल लेवल पर हांगकांग टॉप परJune 7, 2023UPI एक्टिवेट करने के लिए अब नहीं चाहिए होगा डेबिट कार्ड, आधार ही होगा काफीJune 7, 2023Akasa Air: हालात का फायदा उठाने के लिए टिकटों के दाम न बढ़ाएंJune 7, 2023BSNL को मोदी सरकार ने दी एक और संजीवनी, 89,047 करोड़ रुपये के सहायता पैकेज को मंजूरी
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  खेल  IPL 2023 Eliminator: लखनऊ को हराकर मुंबई क्वालीफायर 2 में, मधवाल बने जीत के हीरो
खेल

IPL 2023 Eliminator: लखनऊ को हराकर मुंबई क्वालीफायर 2 में, मधवाल बने जीत के हीरो

भाषाभाषा—May 24, 2023 11:48 PM IST
© PTI
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

कैमरन ग्रीन की अगुआई में बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के बाद आकाश मधवाल के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से मुंबई इंडियन्स ने बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स को 81 रन से हरा दिया। मुंबई के 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरजाइंट्स की टीम मधवाल (पांच रन पर पांच विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 16.3 ओवर में 101 रन पर सिमट गई।

मार्कस स्टोइनिस (40) के अलावा सुपरजाइंट्स का कोई और बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। टीम के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। मुंबई ने इससे पहले कैमरन ग्रीन (41) और सूर्यकुमार यादव (33) की उम्दा पारियों और दोनों के बीच तीसरे विकेट की 38 गेंद में 66 रन की साझेदारी से आठ विकेट पर 182 रन बनाए। तिलक वर्मा (22 गेंद में 26) और निहाल वढेरा (12 गेंद में 23) ने उपयोगी पारियां खेली।

सुपरजाइंट्स की ओर से नवीन उल हक सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 38 रन पर चार विकेट चटकाए। यश ठाकुर ने भी 34 रन पर तीन विकेट हासिल किए। मुंबई की टीम अब 26 मई को अहमदबाद में दूसरे क्वालीफायर में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। लक्ष्य का पीछा करने उतरे सुपरजाइंट्स की शुरुआत खराब रही। टीम ने 23 रन तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों काइल मायर्स (18) और प्रेरक मांकड़ (03) के विकेट गंवा दिए।

आकाश मधवाल ने मांकड़ को ऋतिक शोकीन के हाथों कैच कराया जबकि मायर्स ने क्रिस जोर्डन की गेंद को पुल करने की कोशिश में मिड ऑन पर ग्रीन को कैच थमाया। मार्कस स्टोइनिस एक बार फिर अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने कप्तान कृणाल पंड्या के साथ पावर प्ले में टीम का स्कोर दो विकेट पर 54 रन तक पहुंचाया। स्टोइनिस ने शोकीन का स्वागत लगातार गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के के साथ किया।

कृणाल (08) हालांकि पीयूष चावला पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लांग ऑन पर टिम डेविड के हाथों लपके गए। मधवाल ने इसके बाद लगातार गेंदों पर आयुष बडोनी (01) और निकोलस पूरन (00) को आउट करके सुपरजाइंट्स का स्कोर पांच विकेट पर 74 रन किया। बडोनी बोल्ड हुए जबकि पूरन ने विकेटकीपर इशान किशन को कैच थमाया।

स्टोइनिस इसके बाद दो रन लेने की कोशिश में दीपक हुड्डा से टकराने के बाद रन आउट हो गए जबकि कृष्णप्पा गौतम (02) रोहित के सटीक निशाने का शिकार बने जिससे टीम का स्कोर सात विकेट पर 92 रन हो गया। स्टोइनिस ने 27 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का मारा। सुपरजाइंट्स के रनों का शतक 15वें ओवर में पूरा किया लेकिन मधवाल के इसी ओवर में रवि बिश्नोई (03) ने लांग ऑन पर जोर्डन को कैच दे दिया।

इसी ओवर में हुड्डा (15) भी रन आउट हो गए। सुपरजाइंट्स को अंतिम पांच ओवर में 83 रन की दरकार थी और मधवाल ने मोहसिन खान (00) को बोल्ड करके मुंबई को दूसरे क्वालीफायर में जगह दिलाई। इससे पहले रोहित (11) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन वह विरोधी कप्तान कृणाल पंड्या के ओवर में छक्का और चौका जड़ने के बाद नवीन की गेंद पर एक्सट्रा कवर पर आयुष बडोनी को कैच दे बैठे।

इशान किशन (15) ने भी यश ठाकुर की गेंद पर विकेटकीपर निकोलस पूरन को कैच थमाया। पिछले मैच के शतकवीर ग्रीन ने नवीन पर दो चौकों के साथ शुरुआत की जबकि अच्छी फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार ने आते ही यश पर छक्का जड़ा। ग्रीन ने कृणाल के ओवर में तीन चौके मारे जिससे टीम ने पावर प्ले में दो विकेट पर 62 रन बनाए। बीच के ओवरों में सूर्यकुमार और ग्रीन ने रन गति बरकरार रखी। दोनों ने मोहसिन खान के ओवर में छक्के जड़े।

सूर्यकुमार ने नवीन पर चौके के साथ 11वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया। सूर्यकुमार हालांकि नवीन की धीमी गेंद को हवा में खेलकर लांग ऑफ पर गौतम को आसान कैच दे बैठे। उन्होंने 20 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के मारे। नवीन ने इसी ओवर में ग्रीन को भी धीमी गेंद पर बोल्ड करके मुंबई को दोहरा झटका दिया।

ग्रीन ने 23 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का जड़ा। नवीन के ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद मुंबई की रन गति में गिरावट आई। टीम 13 से 15 ओवर में 15 रन ही जोड़ सकी। तिलक वर्मा ने नवीन पर छक्के के साथ रन गति में इजाफे की कोशिश की लेकिन टिम डेविड (13) अगले ओवर में यश की गेंद पर दीपक हुड्डा को कैच दे बैठे। इंपेक्ट प्लेयर के रूप में उतरे निहाल वढेरा ने आते ही नवीन पर छक्का मारा लेकिन तिलक ने हुड्डा को कैच थमा दिया। वढेरा ने अंतिम ओवर में यश पर भी दो छक्कों के साथ टीम का स्कोर 180 रन के पार पहुंचाया लेकिन अंतिम गेंद पर आउट हो गए।

FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
खेल

Ashes में खेलने के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस लिया मोईन अली

June 7, 2023 3:50 PM IST
खेल

India vs Australia, WTC Final LIVE: लाबुशेन-स्मिथ डटे, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 की तरफ

June 7, 2023 3:20 PM IST
खेल

WTC Final 2023: भारत का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

June 7, 2023 3:00 PM IST
खेल

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले टॉप पहलवान, बृजभूषण की गिरफ्तारी प्रमुख मांग

June 7, 2023 1:13 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

Global Economy: वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बुरी खबर, इस साल वृद्धि दर में बड़ी गिरावट की आशंका

June 6, 2023 9:43 PM IST
आपका पैसा

HRA Claim: माता-पिता के साथ रहने पर भी कर सकते है हाउस रेंट अलाउंस का दावा, आसान शब्दों में जानिए पूरा प्रोसेस

June 6, 2023 5:47 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

BBC Income Tax Case: ब्रिटेन के सरकारी मीडिया ने कबूला, भारत में चुकाया कम टैक्स 

June 6, 2023 5:05 PM IST
आपका पैसा

EPFO Equity Investments: ईपीएफओ की स्टॉक मार्केट में निवेश बढ़ाने की योजना, वित्त मंत्रालय से जल्द ली जायेगी मंजूरी

June 6, 2023 4:37 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

ईरान ने अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच हाइपरसोनिक मिसाइल निर्माण का किया दावा

June 6, 2023 3:31 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

इस साल अमेरिकी कंपनियों का घटेगा मुनाफा: Morgan Stanley

June 6, 2023 2:27 PM IST

Trending Topics


  • Stock Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Ind vs Aus WTC Final 2023
  • Rupee vs Dollar
  • Gold-Silver Price
  • Adani Groups Shares
  • Petrol-Diesel Price
  • Odisha Train Accident
  • RBI Repo Rate

सबकी नजर


सरकार ने कोयला एवं लिग्नाइट खोज योजना के लिए 2,980 करोड़ रुपये मंजूर किए

June 7, 2023 5:50 PM IST

बैंक कस्टमर केयर कॉल का जवाब नहीं देते? अब RBI कर सकता है जल्द बदलाव

June 7, 2023 5:44 PM IST

सर्वे में खुलासा, कार्यस्थलों पर तेजी से बदलाव ला रहा है AI

June 7, 2023 5:32 PM IST

Omaxe Builder के चेयरमैन सहित छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

June 7, 2023 5:22 PM IST

आधे घंटे में पहुंचेंगें IGI से जेवर एयरपोर्ट, अगले साल से शुरू हो सकता है सफर, जानें क्या है पूरा प्लान

June 7, 2023 5:16 PM IST

Latest News


  • सरकार ने कोयला एवं लिग्नाइट खोज योजना के लिए 2,980 करोड़ रुपये मंजूर किएJune 7, 2023
  • बैंक कस्टमर केयर कॉल का जवाब नहीं देते? अब RBI कर सकता है जल्द बदलावJune 7, 2023
  • सर्वे में खुलासा, कार्यस्थलों पर तेजी से बदलाव ला रहा है AIJune 7, 2023
  • Omaxe Builder के चेयरमैन सहित छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जJune 7, 2023
  • आधे घंटे में पहुंचेंगें IGI से जेवर एयरपोर्ट, अगले साल से शुरू हो सकता है सफर, जानें क्या है पूरा प्लानJune 7, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stock Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayInd vs Aus WTC Final 2023Rupee vs DollarGold-Silver PriceAdani Groups SharesPetrol-Diesel PriceOdisha Train AccidentRBI Repo Rate
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us