facebookmetapixel
Advertisement
निर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्ड

कनवर्जेंस एनर्जी ने ई-बसों के लिए निकाली सबसे बड़ी निविदा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:50 PM IST

कनवर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) ने आज ग्रांड चैलेंज योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए अब तक सबसे बड़ी निविदा निकाली है। सीईएसएल एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है। 5,450 करोड़ की निविदा के माध्यम से सीईएसएल का मकसद 5,450 सिंगल डेकर और 130 डबल डेकर बसों को उतारना है। इसमें पांच बड़े शहरों में एकत्रित इलेक्ट्रिक बसों के लिए एकसमान मांग का एक सेट होगा। इस कदम का मकसद देश में सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रिक बसों को अपनाने पर बहुत अधिक जोर देना है। सीईएसएल ने एक वक्तव्य में कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 2050 तक भारत को नेट जीरो वाला देश बनाने के लिए किए वादों को पूरा करने वाली भी होगी और 2047 तक ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनने के करीब ले जाएगी। इस योजना में पूरी तरह से 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं और इनका लक्ष्य शहरों में परिचालन लागत को कम करना, राज्यों, ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (एसटीयू) द्वारा बसोंं की ई खरीद की राह में आने वाली बाधाओं को दूर करना, बेहतरीन गतिविधियों को अपनाना और मानकों के मुताबिक परिचालन यात्रियों की कु शलता बढ़ाना और सिटी बस के लिए बेहतरीन सुविधा मुहैया कराना है।

Advertisement
First Published - January 20, 2022 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement