facebookmetapixel
दीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइएNavratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेटAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्मा

Cabinet Decisions: कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए भारत ने बोली लगाने की तैयारी, अहमदाबाद हो सकता है मेज़बान शहर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में 72 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, कोच, तकनीकी अधिकारी, पर्यटक, मीडिया प्रतिनिधि और अन्य पेशेवर बड़ी संख्या में भारत आएंगे

Last Updated- August 27, 2025 | 5:44 PM IST

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2030 की मेज़बानी के लिए आधिकारिक रूप से बोली लगाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अगर भारत की बोली स्वीकार होती है, तो केंद्र सरकार गुजरात सरकार को आवश्यक वित्तीय सहायता (Grant-in-Aid) भी उपलब्ध कराएगी। सरकार ने साथ ही Host Collaboration Agreement (HCA) पर हस्ताक्षर और संबंधित मंत्रालयों, विभागों एवं प्राधिकरणों से आवश्यक गारंटी देने को भी मंजूरी दी है।

अहमदाबाद को मेज़बान शहर के रूप में प्रस्तावित किया गया है, जो कि विश्वस्तरीय स्टेडियम, अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं और खेलों के प्रति जुनून भरी संस्कृति से लैस है।  यहां स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है, पहले ही अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर चुका है, जब उसने 2023 ICC क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच सफलतापूर्वक आयोजित किया था। कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में 72 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, कोच, तकनीकी अधिकारी, पर्यटक, मीडिया प्रतिनिधि और अन्य पेशेवर बड़ी संख्या में भारत आएंगे, जिससे स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और राजस्व में वृद्धि होगी।

Also read: Cabinet Decisions: कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए भारत ने बोली लगाने की तैयारी, अहमदाबाद हो सकता है मेज़बान शहर

प्रधानमंत्री कार्यालय प्रवक्ता ने कहा कि इस आयोजन से सिर्फ खेलों को ही नहीं, बल्कि पर्यटन, रोजगार और विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक अवसरों को भी नई उड़ान मिलेगी। खास तौर पर स्पोर्ट्स साइंस, इवेंट मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स, आईटी, मीडिया, संचार और जनसंपर्क जैसे क्षेत्रों में हज़ारों नौकरियों के अवसर उत्पन्न होंगे।  

कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी से राष्ट्रीय एकता और गर्व की भावना को बढ़ावा मिलेगा। यह आयोजन युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेगा, जिससे वे खेल को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। भारत के लिए यह आयोजन सिर्फ एक खेल महाकुंभ नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक अवसर होगा जो देश की वैश्विक छवि को और भी मजबूत करेगा।

Cabinet Decisions: राजस्थान के कोटा-बूंदी क्षेत्र को सौगात, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विकास के लिए ₹1507 करोड़ 

Cabinet Decisions: उड़ीसा सहित पूरे पूर्वी भारत को बड़ा तोहफा, ट्रैफिक जाम से राहत, लाखों को रोजगार

Cabinet Decisions: अरुणाचल के शी योमी में बनेगा 700 MW हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट, CCEA की ₹8146 करोड़ निवेश की मंजूरी

First Published - August 27, 2025 | 4:48 PM IST

संबंधित पोस्ट