facebookmetapixel
Advertisement
Dr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकस

बजाज लगा रही इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण इकाई

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:32 PM IST

बजाज ऑटो ने आज 300 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की और इलेक्ट्रिक वाहनों के विनिर्माण के लिए नई इकाई अकुर्दी में काम शुरू कर दिया। इस इकाई में सालाना 5 लाख ईवी के उत्पादन की क्षमता होगी। अकुर्दी बजाज ऑटो की मूल स्कूटर चेतक की भी साइट है, जो घर-घर में मशहूर था। यह 5 लाख वर्गफुट में फैला है और यहां करीब 800 लोगोंं को रोजगार मिलेगा।
बजाज ऑटो ने कहा कि वेंडर यहां अतिरिक्त 250 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे और जून 2022 मेंं यहां उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।
बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने कहा, साल 2001 में बजाज 2.0 ने पल्सर की शुरुआत की थी और साल 2021 में बजाज 3.0 आकर्षक चेतक तक पहुंच गई है। अब बजाज के पोर्टफोलियो के लिए हमारे सभी आरऐंडडी रिसोर्सेस भविष्य की खातिर ईवी समाधान पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं (आईसीई प्लेटफॉर्म के अलावा, जो अभी विकासाधीन है)। यह जुड़ाव हमारे उस भरोसे को प्रतिबिंबित करता है कि शहरी इलाके में स्थायी तौर पर हल्के इलेक्ट्रिक वाहनों का समय अंतत: आएगा।
अकुर्दी में निवेश से कंपनी को हाईटेक आरऐंडडी, उच्च क्षमता वाली इंजीनियरिंग क्षमता, विश्व श्रेणी की आपूर्ति शृंखला और वैश्विक वितरण नेटवर्क को एकीकृत करने में मदद मिलेगी।
बजाज ऑटो समेत भारत के कई वाहन विनिर्माताओं ने इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड वाहनों के विनिर्माण मेंं उतरने के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक के गठन को मंंजूरी दी है। बजाज की प्रतिस्पर्धी हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस मोटर्स धीरे-धीरे ही सही, स्थायी ईवी कारोबार की ओर बढ़ रही हैं, पर पारंपरिक आईसी इंजन वाले उत्पादन भी बने हुए हैं।
हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन की परियोजना योजना के मुताबिक आगे बढ़ रही है और आंध्र में चित्तूर विनिर्माण केंद्र ईवी उत्पादन के लिए तैयार हो रहा है। हीरो मोटोकॉर्प की टीम पूरे ईवी इकोसिस्म पर काम कर रही है मसलन बैटरी टेक्नोलॉजी और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, पावरट्रेन, टेलिमैटिक्स, एनालिटिक्स व डायग्नोस्टिक्स व चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। ईवी का विकास हीरो मोटोकॉर्प की इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट के तहत हो रहा है, जो मार्च 2022 तक पहला ईवी वाहन पेश करेगी।
टीवीएस मोटर्स ने सितंबर में ईजीओ मूवमेंट (स्विस ई-बाइक कंपनी) की 80 फीसदी हिस्सेदारी 1.79 करोड़ डॉलर में खरीदी ताकि यूरोप समेत विकसित बाजारों में विस्तार कर सके। समूह ने ईवी कारोबार के लिए एक अलग इकाई बनाई है और नया प्लेटफॉर्म विकसित करने व भविष्य की तकनीक के लिए बीएमडब्ल्यू मोटराड संग करार किया है।
बजाज ऑटो अभी हर महीने 1 हजार चेतक ईवी बना रही है। कंपनी इसे बढ़ाकर 5,000 वाहन मासिक कर सकती है लेकिन चिप की किल्लत ने उत्पादन प्रभावित किया है। अभी कंपनी आठ शहरोंं में चेतक स्कूटर बेचती है और अगले कुछ महीनोंं से 30 शहरोंं में इसकी बिक्री हो सकती है।

Advertisement
First Published - December 29, 2021 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement