facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, किशोर के नाम सिल्वर

नीरज ने 88.88 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड अपने नाम कर लिया। वहीं किशोर कुमार ने 87.54 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर पर कब्जा जमाया।

Last Updated- October 04, 2023 | 6:59 PM IST
19th Asian Games: Athletics

जैसा कि उम्मीद लगाई जा रही थी एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड अपने नाम कर लिया है। दिलचस्प बात यह रही कि सिल्वर हमवतन किशोर कुमार ने जीता। जेवलिन थ्रो इवेंट में शुरू से अंत तक इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।

नीरज चोपड़ा ने शुरुआत अपने चिरपरिचित अंदाज में की थी और शुरुआती थ्रो करीब 87 मीटर के आसपास फेंका था लेकिन मैनेजमेंट ने तकनीकी खामी बताकर उस थ्रो को नहीं गिना। इसके बाद आने वाले राउंड में उनके साथी खिलाड़ी किशोर कुमार उनसे आगे निकल गए। बहरहाल, नीरज कहां रुकने वाले थे और उन्होंने आने वाले राउंड में किशोर को पीछे छोड़ते हुए कमाल का थ्रो फेंका।

नीरज ने 88.88 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड अपने नाम कर लिया। वहीं किशोर कुमार ने 87.54 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर पर कब्जा जमाया। किशोर कुमार का यह पर्सनल बेस्ट थ्रो रहा। उन्होंने इस दौरान अपना रिकॉर्ड दो बार तोड़ा।

ब्रॉन्ज मेडल जापान के रॉडरिक गेंकी ने जीता। पाकिस्तान के यासिर मोहम्मद चौथे पायदान पर रहे।

चौथे नंबर पर भारत

भारत के एशियन गेम्स 2023 में अब तक कुल 81 मेडल हो चुके हैं। इस दौरान भारतीय एथलीटों ने 18 गोल्ड, 16 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज अपने नाम किए हैं। पॉइंट टेबल में भारत रिपब्लिक ऑफ कोरिया (148) के बाद चौथे स्थान पर है।

First Published - October 4, 2023 | 6:59 PM IST

संबंधित पोस्ट