facebookmetapixel
Advertisement
सूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Opening Bell: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी! Sensex 400 अंक उछला, Nifty 24,600 के पारLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरू

BFSI Summit : फाइनेंशियल सेक्टर अत्यधिक रेगुलेटरी सक्रियता का शिकार: एम दामोदरन

Advertisement

SEBI के पूर्व चेयरमैन ने कहा, फाइनेंशियल सेक्टर में सरल और स्पष्ट नियमों की जरूरत

Last Updated- December 21, 2022 | 1:20 PM IST
M damodaran

भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (SEBI) के पूर्व चेयरमैन एम दामोदरन ने कहा है कि अधिक सक्रिय नियामकीय गतिविधियां और हस्तक्षेप फाइनेंशियल सेक्टर के लिए सबसे बड़ी चुनौतियां हैं।

दामोदरन ने बुधवार को बिजनेस स्टैंडर्ड के BFSI Summit में यह बात कही और इस दौरान फाइनेंशियल सेक्टर में सरल और स्पष्ट नियमों की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, “वर्ष 2008 के बाद से फाइनेंशियल सेक्टर बहुत अधिक नियामकीय गतिविधियों का सामना कर रहा है। अपने अस्तित्व को सही ठहराने के लिए इतनी ‘अतिसक्रिय’ विनियामक गतिविधियां की जा रही है। इसमें सिर्फ नियामक नहीं बल्कि रेटिंग एजेंसियां, निवेश बैंकर और फाइनेंशियल सेक्टर के अन्य लोग भी शामिल हैं, जो अचानक यह दिखाने के लिए मामला बना रहे हैं कि वे अभी भी प्रासंगिक हैं।”

दामोदरन ने सुझाव दिया कि समय के साथ प्रासंगिकता पर फिर से विचार करने के लिए प्रत्येक विनियमन और कानूनों के लिए एक ‘सनसेट क्लॉज’ होना चाहिए। विनियमन में सनसेट क्लॉज एक अनुबंध होता है जो एक निश्चित तिथि पर ऑटोमेटिक समाप्त हो जाता है।

उन्होंने कहा, “जब तक यह बहुत ही बुनियादी और जरूरी नहीं है, इसमें एक सनसेट क्लॉज होना चाहिए। ताकि फिर तीन साल या पांच साल बाद नियामक को यह देखना पड़े कि इसकी जरूरत है या नहीं।”

पूर्व नौकरशाह ने नियामक निकायों में वकीलों से लेकर अकाउंटेंट तक स्पेशल टैलेंट वाले लोगों को शामिल करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

दामोदरन ने कंपनियों को कानून की भावना पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहने के लिए SEBI की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच की सराहना करते कहा, “आप हर नियम का पालन कर सकते हैं और फिर भी इस तरह से व्यवसाय चला सकते हैं जो अन्य हितधारकों के हित में नहीं है।।”

दामोदरन ने फरवरी 2005 से फरवरी 2008 तक SEBI के चेयरमैन रहे। वह कई सूचीबद्ध कंपनियों के बोर्ड में निदेशक पद पर हैं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में सरकार, फाइनेंशियल संस्थानों और नियामक निकायों के साथ भी काम किया है। वह RBI और सरकार के मंत्रालयों की तरफ से गठित कई समितियों के भी लगातार सदस्य रहे हैं।

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 12:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement