facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा ये IPO, 9 जनवरी से हो रहा ओपन; प्राइस बैंड सिर्फ 23 रुपये

Advertisement

Bharat Coking Coal IPO GMP: भारत कोकिंग कोल के नॉन-लिस्टेड शेयर बुधवार को 34.5 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। यह इश्यू प्राइस के अपर एंड 23 रुपये से 11.5 रुपये या 50% ज्यादा है।

Last Updated- January 07, 2026 | 10:52 AM IST
Aye Finance IPO

Bharat Coking Coal IPO: कोल इंडिया की पूरी तरह से मालिकाना हक वाली कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का आईपीओ इस हफ्ते खुलने के लिए तैयार है। यह साल 2026 का पहला मैनबोर्ड आईपीओ है। इश्यू सब्सक्राइब करने के लिए शुक्रवार (9 जनवरी) को खुलेगा और मंगलवार (13 जनवरी) को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 8 जनवरी को होगी।

कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 21 से 23 रुपये प्रति शेयर तय किया है। वहीं, इश्यू के एक लॉट में 600 शेयर हैं। रिटेल निवेशक मिनिमम 600 शेयरों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अपर प्राइस बैंड पर निवेशकों को एक लॉट के लिए 13,800 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा।

भारत कोकिंग कोल का 1,078.68 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित है। इस इश्यू के तहत प्रमोटर कोल इंडिया लिमिटेड अपनी 46.57 करोड़ शेयरों की हिस्सेदारी बेच रही है। इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा, इसलिए कंपनी को इस आईपीओ से कोई नई पूंजी प्राप्त नहीं होगी।

रिटेल निवेशक इस इश्यू में कम से कम 600 शेयरों के लिए अप्लाई कर सकते हैं और इसके बाद उसी के मल्टिपल में बोली लगानी होगी। शेयरों का अलॉटमेंट 50 प्रतिशत योग्य संस्थागत निवेशकों (QIB), 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों और 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) के लिए रिजर्व किया गया है।

Bharat Coking Coal IPO GMP

भारत कोकिंग कोल के जीएमपी की बात करें तो यह ग्रे मार्केट में दहाड़ मार रहा है। इंवेस्टरगेन के अनुसार, भारत कोकिंग कोल के नॉन-लिस्टेड शेयर बुधवार को 34.5 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। यह इश्यू प्राइस के अपर एंड 23 रुपये से 11.5 रुपये या 50 प्रतिशत ज्यादा है। अगर लिस्टिंग के दिन भी यही रुझान रहते है तो निवेशकों को एक लॉट पर 6900 रुपये का फायदा हो सकता है।

Bharat Coking Coal Details

आईपीओ का अलॉटमेंट 14 जनवरी को होगा। रिफंड और डीमैट खाते में शेयर 15 जनवरी को आएंगे और शेयरों की लिस्टिंग 16 जनवरी को एनएसई और बीएसई पर होगी। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड वित्त वर्ष 2025 में देश की सबसे बड़ी घरेलू कोकिंग कोल उत्पादक कंपनी रही। इसकी हिस्सेदारी कुल कोकिंग कोल उत्पादन में 58.50 प्रतिशत थी।

बीसीसीएल भारत में कोकिंग कोल की सबसे बड़ी उत्पादक है, जो घरेलू उत्पादन का करीब 58.5 फीसदी हिस्सा है और भारत में प्राइम कोकिंग कोयले की एकमात्र उत्पादक है। इस्पात निर्माण के लिए कोकिंग कोल महत्त्वपूर्ण घटक है और भारत वर्तमान में अपनी आवश्यकता का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है, मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया से।

Advertisement
First Published - January 7, 2026 | 10:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement