facebookmetapixel
Advertisement
Veritas Finance ने IPO के लिए सेबी में DRHP दाखिल किया, ₹900 करोड़ जुटाने की तैयारीMutual Fund: छोटे शहरों के निवेशकों ने फिर मारी बाजी, SIP से मिली रफ्तार; मेट्रो शहरों से किया ज्यादा निवेशSwiggy Q1FY27 Results: स्विगी का घाटा 34% घटा, क्विक-कॉमर्स रेवेन्यू में 53% का जोरदार उछालHyundai Motor India Q1 result: खर्च बढ़ने से मुनाफा 35% घटा, डिविडेंड के लिए तय की रिकॉर्ड डेटग्लोबल कमोडिटी बाजार में ‘प्राइस टेकर’ से ‘प्राइस सेटर’ बनने की राह पर भारतफेड के ब्याज दरें न बढ़ाने के फैसले के बाद सोना-चांदी में क्या करें? एक्सपर्ट्स से जानें आगे निवेश की रणनीतिBajaj Finance Q1FY27 results: मुनाफा 27.4% बढ़कर ₹5,986 करोड़; AUM में 23.9% की बढ़ोतरीVedanta Q1FY27 results: कमजोर रुपये और महंगी धातुओं से मुनाफा 72% उछला, ₹5,473 करोड़ पहुंचाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा5paisa Capital खरीदेगी Trendlyne: ₹207 करोड़ में हुई डील, बनेगा देश का पहला AI-फर्स्ट ब्रोकर

यमुना में जहर: केजरीवाल को समन

Advertisement

केजरीवाल के खिलाफ सोनीपत की राय वाटर सर्विसेज डिविजन के कार्यकारी अभियंता ने शिकायत दर्ज कराई थी।

Last Updated- January 29, 2025 | 11:36 PM IST
Arvind Kejriwal

भाजपा शासित हरियाणा की सरकार पर यमुना में जहर मिलाने के दावों पर सोनीपत की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को 17 फरवरी को तलब किया है। मुख्य न्यायिक अधिकारी नेहा गोयल ने केजरीवाल को नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है।

अदालत के आदेश में कहा गया है, ‘यदि अगली तारीख पर केजरीवाल पेश नहीं होते हैं तो माना जाएगा कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। उसके बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।’

केजरीवाल के खिलाफ सोनीपत की राय वाटर सर्विसेज डिविजन के कार्यकारी अभियंता ने शिकायत दर्ज कराई थी।

इस बीच, निर्वाचन आयोग के नोटिस का जवाब देते हुए केजरीवाल ने बुधवार शाम को कहा कि यमुना के पानी पर दी गई मेरी टिप्पणी दिल्ली में पेयजल की गुणवत्ता के कारण सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के संदर्भ में थी। उन्होंने कहा कि यमुना के जल पर बयान गंभीर विषाक्तता और हरियाणा से मिलने वाले अशोधित पानी के संदूषण को सामने लाने के लिए दिया गया था।

केजरीवाल ने जवाब दाखिल करते हुए दावा किया कि हरियाणा से हाल ही में प्राप्त कच्चा पानी अत्यधिक दूषित और मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जहरीला है। इस पानी में प्रदूषण इतना अधिक होता है कि दिल्ली के जल शोधन संयंत्र इसे सुरक्षित सीमा के भीतर संसाधित करने में असमर्थ हैं।

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement