facebookmetapixel
Groww की एंट्री से से पहले इन 5 Brokerage Stocks में दिख रहे हैं तगड़े मूव्स, चेक करें चार्ट₹500 से बजाज फिनसर्व एएमसी के नए फंड में शुरू कर सकते हैं निवेश; कब खुल रहा ऑफर, क्या है स्ट्रैटेजी?IPO की बाढ़ क्यों आई? Zerodha के नितिन कामत ने बताया टैक्स सिस्टम का असली खेलLIC शेयर पर ब्रोकरेज हाउस का भरोसा, दमदार नतीजों के बाद 23% तक रिटर्न की उम्मीद42 दिनों में बिकीं 52 लाख से ज्यादा गाड़ियां, त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड तोड़ बिक्रीStudds Accessories IPO: ग्रे मार्केट में ₹630 तक पहुंचा था शेयर, पर लिस्टिंग पर पड़ा ढीलाNifty पर बड़ा खतरा! अगर आज 25,372 के नीचे बंद हुआ तो गिर सकता है 1,000 अंक – क्या तैयार हैं आप?Pine Labs का ₹3,899 करोड़ का IPO आज से खुला, ग्रे मार्केट में शेयर 5% प्रीमियम पर कर रहा ट्रेडसोना-चांदी के भाव में उछाल, MCX पर गोल्ड में ₹1,20,839 पर शुरू हुआ ट्रेडभारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO ला सकती है Jio, 170 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है वैल्यूएशन

त्रिपुरा में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होंगे प्रधानमंत्री मोदी

Last Updated- March 04, 2023 | 1:44 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मार्च को त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और इसके सहयोगी दल इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) के गठबंधन की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हाल ही में संपन्न त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 60 में से 32 सीट पर जीत हासिल की है, जबकि इसके सहयोगी दल आईपीएफटी ने एक सीट जीती है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “प्रधानमंत्री के राज्य के दौरे को लेकर मुख्य सचिव एस. के. सिन्हा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। एसपीजी की एक टीम भी आज आ रही है। प्रधानमंत्री आठ मार्च को नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आ रहे हैं।”

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया था। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि नई सरकार आठ मार्च को शपथ लेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस समोराह में शामिल होने की उम्मीद है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह यहां विवेकानंद मैदान में होगा।

First Published - March 4, 2023 | 1:36 PM IST

संबंधित पोस्ट