facebookmetapixel
चांदी की ऐतिहासिक छलांग: 10 दिन में 1 लाख की बढ़त के साथ 4 लाख रुपये के पार पहुंचा भावडॉलर के मुकाबले रुपया 92 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, वैश्विक अस्थिरता ने बढ़ाया मुद्रा पर दबावमुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का विश्वास: हर दिन असंभव को संभव कर दिखाएंगे भारतीयइंडियन ऑयल की अफ्रीका और यूरोप के बाजारों में पेट्रोकेमिकल निर्यात बढ़ाने की तैयारी: CMD एएस साहनीUP Budget 2026: 11 फरवरी को आएगा उत्तर प्रदेश का बजट, विकास और जनकल्याण पर रहेगा फोकसEconomic Survey 2026: वै​श्विक खींचतान से निपटने के लिए स्वदेशी पर जोरसुप्रीम कोर्ट ने ट्रेड यूनियनों को फटकारा, औद्योगिक विकास में रुकावट के लिए जिम्मेदार ठहरायाEconomic Survey में ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ पर जोर: लाइव कॉन्सर्ट और रचनात्मकता से चमकेगी देश की GDPबारामती विमान दुर्घटना: जांच जारी, ब्लैक बॉक्स बरामद; DGCA सतर्कविदेशों में पढ़ रहे 18 लाख भारतीय छात्र, प्रतिभा पलायन रोकने के लिए बड़े सुधारों की जरूरत: Economic Survey

Haryana New Cabinet: नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को लेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, दशहरा मैदान में PM मोदी भी होंगे मौजूद

हरियाणा में नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकुला सेक्टर 5 के दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा।

Last Updated- October 12, 2024 | 5:13 PM IST
Nayab Singh Saini

Haryana New Government: हरियाणा विधानसभा चुनाव में 48 सीटों पर चुनाव जीतने के बाद भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा ने आज यानी 12 अक्टूबर को बयान जारी करते हुए बताया कि हरियाणा में नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकुला में होगा। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई अन्य मंत्री भी कैबिनेट में शामिल होने के लिए शपथ लेंगे।

भाजपा के बयान में कहा गया है कि शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे पंचकुला सेक्टर 5 के दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘हमें प्रधानमंत्री की मंजूरी मिल गई है और 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह पंचकुला में होगा।’

बता दें कि अभी तक भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के नाम के लिए कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया हैस लेकिन पार्टी ने  विधानसभा चुनाव के दौरान ही संकेत दिए थे कि अगर पार्टी जीतती है तो मार्च में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल खट्टर की जगह लेने वाले नायब सिंह सैनी सबसे पसंदीदा उम्मीदवार होंगे।

कौन हैं कभी राजनीति में कमजोर माने जाने वाले नायब सिंह सैनी

25 जनवरी, 1970 को अंबाला के मिर्जापुर माजरा गांव में जन्मे सैनी 2014 से 2019 तक खट्‌टर कैबिनेट में मंत्री रहे। वह 2014 में नारायणगढ़ से विधायक बने थे। अक्टूबर 2023 में उन्हें हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी ने पिछड़ा वर्ग और गैर जाट समुदायों के बीच पकड़ बनाने के लिए ऐसा किया था।

हरियाणा विधान सभा चुनाव से एक महीना पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता करण कंबोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह पार्टी का टिकट न मिलने से नाराज दिखे थे और उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हाथ मिलाने तक से इनकार कर दिया था। लोगों का मानना था कि नायब सिंह सैनी पार्टी में उतने राजनीतिक रूप से मजबूत नेता नहीं हैं और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राज्य में सुनिश्चित हार को देखते हुए बलि का बकरा बनाया है।

हालांकि, जब 8 अक्टूबर को परिणाम आया तो सैनी के नेतृत्व में भाजपा ने अपना अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन दर्ज कराते हुए 48 सीट पर जीत दर्ज की। यह 2014 के 47 के आंकड़े से भी बेहतर है। सैनी खुद लाडवा सीट से 16,054 मतों से जीते और कांग्रेस के मेवा सिंह से सीट छीन लिया।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के खाते में 37 सीटें गईं थी। जबकि, INLD 2 और निर्दलीय ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी।

 

First Published - October 12, 2024 | 1:01 PM IST

संबंधित पोस्ट